एक्सप्लोरर

लग्जरी लाइफ का शौकीन चोर गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए अपनाए थे कई तरकीब

Mandsaur News: चोरी में माहिर अशोक, अपनी पत्नी के नाम की कार के जरिए वारदात को अंजाम देता था. जेल में रहने के दौरान उसने पुलिस से बचने के तरीके सीख लिए. पुलिस ने साइबर सेल की मदद से उसे गिरफ्तार किया.

MP News: चोरी को धंधा और जेल को खेल समझने वाला लग्जरी लाइफ का शौकीन चोर वारदात करने के लिए पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड कार लेकर निकलता था. पुलिस से बचने के लिए उसने कई तरकीब लगाई मगर मंदसौर पुलिस के हत्थे चढ़ गया. जब मंदसौर पुलिस ने आरोपी से अपने क्षेत्र में हुई वारदात के बारे में पूछा तो वह तोते जैसा शाजापुर, नलखेड़ा, सहारनपुर, राजगढ़ की वारदातों के बारे में भी बोलने लग गया.
 
मंदसौर एसपी अभिषेक आनंद ने एबीपी न्यूज़ से चर्चा के दौरान बताया कि 3 अगस्त की रात शामगढ़ थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात हुई थी. इस मामले में शिक्षक कॉलोनी शामगढ़ में रहने वाले नरेंद्र कुमार परिहार ने रिपोर्ट लिखवाई थी.  उन्होंने कहा था कि उनके किराएदार मनेष मित्तल के यहां वारदात हुई है. वे परिवार सहित बाहर गए हैं. जब वह वापस लौटेंगे, तब चोरी के माल का पता चल पाएगा. मनेष जब वापस लौटे तो सोने चांदी के जेवर सहित 18 से 20 लाख रुपये का सामान चोरी होना बताया.
 
पुलिस ने साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाए, इसके बाद पुराने बदमाशों के बारे में जानकारी भी हासिल की. इसी बीच पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नलखेड़ा के रहने वाले अशोक गायरी और उसके साथी सुनील निवासी शामगढ़ को हिरासत में लिया. दोनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली. आरोपियों से लगभग 10 लाख रुपये का माल बरामद कर लिया गया है, जबकि आरोपी के साथी गोवर्धन, नरसिंह बैरागी दोनों निवासी नलखेड़ा जिला आगर मालवा फरार है. 
 
पत्नी के नाम की कार लेकर निकलता था वारदात पर
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस गिरोह का सरगना अशोक है और वह पहले भी कई वारदातों में लिप्त रह चुका है.  एक महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया है. सबसे बड़ी बात यह है कि अशोक लग्जरी लाइफ जीने का शौकीन है. वह चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए भी कार लेकर निकलता था. जब कार के बारे में जानकारी हासिल की गई तो वह उसकी पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड है. 
 
चोरी के लिए मोबाइल सिम का इस्तेमाल
आरोपी अशोक पहले भी चोरी के मामले में जेल की हवा खा चुका है. जेल में उसे पुलिस की कार्रवाई के बारे में कई बदमाशों से ट्रेनिंग मिल गई. इसी के चलते वह पुलिस से बचने के लिए कई हथकंडे अपनाता था. वह चोरी की वारदात में जिस सिम का उपयोग करता था, उसे बाद में बंद कर देता था. वह वारदात के दौरान एक ही मोबाइल का इस्तेमाल करता था. वारदात के बाद दूसरे मोबाइल से बातचीत शुरू कर देता था. आरोपी अशोक दो-तीन वारदातों के ज्यादा कोई भी साथी को अपने साथ नहीं रखता था. वह वारदात के साथ साथी भी बदल देता था.
 
दूसरे जिले की पुलिस को दे दी गई है सूचना
पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने बताया कि आरोपी अशोक ने राजगढ़, सारंगपुर, शाजापुर, नलखेड़ा सहित कई थाना क्षेत्र में हुई वारदातों को कबूल किया है. उसने एक महीने के भीतर कई और शहरों में वारदातों को अंजाम दिया है. इस संबंध सभी थानों के पुलिस सूचना दे दी गई है.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget