एक्सप्लोरर

MP: राजू द्रोणावत हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को देख ब्रिज से कूदा, दोनों पांव टूटे

राजू हत्याकांड मामले में उज्जैन पुलिस अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अधिकांश आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड रहा है, जिनमें से एक को उम्रकैद की सजा चुकी है.

Ujjain News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) में हुए चर्चित राजू द्रोणावत हत्याकांड में एक और मुख्य आरोपी को पकड़ने में पुलिस ने सफलता अर्जित की है. पुलिस का कहना है कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए विक्रम नगर ब्रिज से नीचे कूद गया, जिससे उसके दोनों पैर में गंभीर चोट आई है. राजू हत्याकांड में अभी तक आठ आरोपी पकड़े जा चुके हैं जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है.

माधव नगर थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि 4 मई को उज्जैन में दिनदहाड़े राजू  द्रोणावत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड में गोली चलाने वाले की पहचान जीतू गुर्जर के रूप में हुई थी. आरोपी जीतू गुर्जर वारदात के बाद से ही फरार था. शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि वह विक्रम नगर ब्रिज के समीप देखा गया है. इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की. टीआई मनीष लोधा के मुताबिक आरोपी पुलिस से बचने के लिए ब्रिज से कूद गया. इस घटना में उसके दोनों पैर में गंभीर चोट आई है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक जीतू गुर्जर के दोनों पैर फ्रेक्चर है. पुलिस की कहानी फिल्मी दिखाई दे रही है लेकिन बदमाशों ने जिस दुस्साहस के साथ हत्या की थी, उनका हश्र देख कर बदमाशों में काफी दहशत का माहौल है.

विक्रम नगर ब्रिज के पहले भी हो चुकी है मुठभेड़

राजू हत्याकांड में मुख्य षड्यंत्रकर्ता बाबू भारद्वाज उर्फ अभिषेक को भी पुलिस ने विक्रम नगर ब्रिज के पास से ही मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था. आरोपी की ओर से पुलिस पर दो फायर किए गए थे जबकि पुलिस की ओर से भी दो फायर किए गए जिससे जिसमें 1 गोली बाबू के पैर में लग गई. बाबू का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है. इसके पहले भी धर्मेंद्र सिसोदिया नामक आरोपी पकड़ा था, जिसके पैर में चोट आई थी. इत्तेफाक है कि बदमाश विक्रम नगर ब्रिज के आसपास से ही पकड़े जा रहे हैं. 

कुख्यात अपराधी है मुख्य आरोपी जीतू गुर्जर

इस हत्याकांड में शामिल 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें से अधिकांश का अपराधिक रिकार्ड है. माधव नगर थाना प्रभारी मनीष लोधा के मुताबिक आरोपी बाबू के खिलाफ अपहरण सहित कई अपराधिक मामले दर्ज है. उसे उम्र कैद की सजा भी हो चुकी है. इसी तरह जीतू गुर्जर के खिलाफ भी हत्या सहित दस अपराधिक मामले दर्ज हैं. दूसरी तरफ धर्मेंद्र के खिलाफ भी मामले दर्ज होने की जानकारी है. आरोपी बाबू ने पुरानी रंजिश के चलते राजू की हत्या करवाई थी.

ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh: तीन चीतों की मौत के बाद अधिकारियों पर उठे सवाल, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Jantar Mantar Protest Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
Why Cockroaches Come Out At Night: रात में ही किचन में क्यों निकलते हैं सबसे ज्यादा कॉकरोच? जानिए वजह और भगाने के आसान उपाय
रात में ही किचन में क्यों निकलते हैं सबसे ज्यादा कॉकरोच? जानिए वजह और भगाने के आसान उपाय
प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले, प्रति एकड़ 4000 देगी सरकार
प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले, प्रति एकड़ 4000 देगी सरकार
Embed widget