एक्सप्लोरर

Mahakal Temple: महाकाल की भस्म आरती में दलालों से बचने के लिए अब नई प्रक्रिया शुरू, मिलेगी ये सुविधा

Mahakal Temple Bhasma Aarti: उज्जैन में ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती और दर्शन को लेकर दलाली के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. इसके बाद भस्म आरती के लिए नियमों में बदलाव किया गया है.

Mahakal Temple Ujjain Bhasma Aarti: शिव भक्तों के आकर्षण का केंद्र मानी जाने वाली उज्जैन के भस्म आरती को दलालों से बचाने के लिए अब मंदिर समिति ने नई प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस प्रक्रिया के तहत 3 दिनों में बनने वाली भस्म आरती की अनुमति अब एक दिन में बन जाएगी. इसके अलावा श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए मंदिर समिति ने कई और कदम उठाए हैं.

प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती और दर्शन को लेकर दलाली के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. इसमें अभी तक एक दर्जन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि कुछ लोग फरार हैं. पूरे मामले में अभी तक महाकाल थाना पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ नाम से प्रकरण दर्ज किया है. 

उज्जैन के एडीएम ने क्या कहा?

इनमें महाकालेश्वर मंदिर समिति के कर्मचारी, सुरक्षा कर्मचारी और अन्य दलाल शामिल हैं. महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक और उज्जैन के एडीएम अनुकूल जैन ने बताया कि भस्म आरती में होने वाली दलाली को रोकने के लिए मंदिर समिति ने बड़ा कदम उठाया है. 

अब मंदिर समिति द्वारा 300 श्रद्धालुओं की ऑफलाइन अनुमति शाम 7:00 से ही प्रक्रिया के माध्यम से देगी. महाकालेश्वर मंदिर समिति ने नये नियम बनाए हैं, जिसके तहत शाम 7:00 बजे श्रद्धालुओं को नदी द्वार से फॉर्म दिए जाएंगे, जिसे 8:00 बजे तक जमा करना पड़ेगा.

इसके बाद मंदिर परिसर के एक अन्य स्थान से उन्हें फोटो खिंचवाकर तुरंत अनुमति बना दी जाएगी. रात 11:00 बजे तक यह प्रक्रिया खत्म हो जाएगी. अभी तक महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं को तीन दिन तक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद भस्म आरती की अनुमति दी जाती थी.

एक आवेदन पर पांच लोगों को मिलेगी अनुमति
महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती में श्रद्धालुओं को सुविधा देने के हिसाब से मंदिर समिति ने शुरू से ही एक आवेदन फॉर्म पर पांच लोगों को अनुमति देने का प्रावधान कर रखा है. उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी. एक आवेदन से पांच लोगों को अनुमति मिल सकेगी.

महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती में ऑनलाइन और ऑफलाइन मिलकर 700 लोगों को अनुमति दी जाती है. इसके अलावा जो 700 अन्य लोगों का कोटा निर्धारित किया गया है. इनमें मंदिर समिति के पुजारी, प्रोटोकॉल, राजनीतिक दल, जनप्रतिनिधियों का अलग-अलग कोटा है. हालांकि उसके लिए मंदिर समिति द्वारा प्रति श्रद्धालु 200 रुपये अतिरिक्त शुल्क भी लिया जाता है.

मध्य प्रदेश में होने वाली है शराबबंदी? मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुद दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget