एक्सप्लोरर

बारिश थमते ही मानसून में अप्रैल-मई वाली गर्मी का अहसास, उमस ने भी किया परेशान, कब बरसेंगे बादल?

MP Monsoon Update: मध्य प्रदेश में बारिश पर लगे ब्रेक के बाद उमस और गर्मी लोगों को सताने लगी है. मानसून के मौसम में लोगों को अप्रैल-मई महीने जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है.

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर थमने के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी सताने लगी है. जिसकी वजह से बारिश के सीजन में भी अप्रैल-मई महीने जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार 20 अगस्त के बाद मौसम बदलेगा और एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा. इस दौरान कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी. 

मौसम विभाग के अनुसार 20 अगस्त से बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो रहा है. मानसून ट्रफ प्रदेश के शिवपुरी से सीधी होकर गुजर रही है. बंगाल की खाड़ी में यह लो प्रेशर एरिया के रूप में बदल गई है. इसी बीच मौसम विभाग का अनुमान है कि कल 19 अगस्त से प्रदेश में हल्की बारिश का दौर शुरू होगा, जबकि मंगलवार से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश की शुरुआत हो जाएगी.

धूप से तपेंगे ये जिले
मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के सिर्फ चार जिलों में बारिश होगी, इन जिलों में पन्ना, सिंगरौली, कटनी और अनूपपुर शामिल हैं. जबकि देवास, इंदौर, धार, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, आगर मालवा, शाजापुर, मंदसौर और नीमच में मौसम साफ रहेगा और उमस व धूप का असर रहेगा.

किस जिले में कितनी बारिश? 
इस बार मानसून प्रदेश में खासा मेहरबान है. लगभग सभी जिलों में टारगेट से ज्यादा बारिश हो चुकी है. सीहोर में अब तक 33.23 इंच बारिश हो चुकी है. जबकि भोपाल में 33.23, राजगढ़ 31.57, रायसेन 35.72, विदिशा 31.07, इंदौर 19.67, धार 18.89, झाबुआ 19.17, अलीराजपुर 23.52, बड़वानी 19.30, बुरहानपुर 21.69, खंडवा 23.06, खरगोन 21.67, ग्वालियर 24.31, शिवपुरी 29.98, गुना 33.20, अशोकनगर 27.89, दतिया 18.81, उज्जैन 19.71, देवास 24.96, रतलाम 22.68, शाजापुर 27.31, मंदसौर 21.96, नीमच 24.74, आगर मालवा 26.65 एमएम बारिश हुई है.

भिंड में 23.88, मुरैना 20.23, श्योपुर 37.69, नर्मदापुरम 35.97, हरदा 25.39, बैतूल में 28.64, जबलपुर 31.57, कटनी 29.89, नरसिंहपुर 30.63, छिंदवाड़ा 34.17, सिवनी 41.04, मंडला 42.06, बालाघाट 32.22, डिंडौरी 34.39, सागर 34.62, दमोह 27.91, पन्ना 30.63, छतरपुर 22.53, टीकमगढ़ 27.86, निवाड़ी 30.20, रीवा 17.39, सिंगरौली 31.21, सीधी 31.78, सतना 21.56, शहडोल 27.48, उमरिया 24.68 और अनूपपुर में 29.87 इंच बारिश रिकार्ड की गई है.

यह भी पढ़ें: यूनिसेफ ने CM मोहन यादव की इस पहल को सराहा, जमकर की तारीफ, जानें क्या है ये खास योजना?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Govinda’s Old ‘Two Marriages’ Statement Goes Viral Amid Divorce Buzz With Sunita Ahuja
Tanuj Virwani Interview: ‘Quality Over Quantity’ पर बोले, Vijay Raaz संग काम का अनुभव किया शेयर
Rakhi Sawant की Sunita Ahuja को सलाह, बोलीं- ‘200 करोड़ पर ध्यान दो, सब अपने नाम कर लो’
Gaurav Khanna Divorce Row में Orry का बड़ा बयान, Akanksha को बताया ‘Snake in the Grass’
Vande Mataram विवाद पर Kangana का Sharmila Tagore को जवाब, बोलीं- ‘Hindu-Muslim Mindset से बाहर आएं’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget