एक्सप्लोरर

Indore: चंद्रयान 3 की सफलता को इंदौर में मिलेगा स्थाई स्वरूप, प्रतिकृति लगाई रेप्लिका

MP News: इंदौर में चंद्रयान 3 के प्रतिकृति लगाई जाएगी जिसके लिए नगर निगम की यातायात शाखा के द्वारा प्रस्ताव तैयार किया गया है. इस प्रस्ताव को मेयर इन काउंसिल की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जा रहा है.

Indore News: इसरो के अंतरिक्ष में भेजे गए चंद्रयान 3 की सफलता को इंदौर में स्थाई स्वरूप दिया जाएगा. इसके लिए इंदौर में चंद्रयान-3 की प्रतिकृति लगाई जाएगी. इसके लिए तैयार किए गए प्रस्ताव को सैद्धांतिक स्वीकृति दी जाएगी. इसके बाद में इस बारे में विस्तृत योजना तैयार की जाएगी. पिछले दिनों पूरे विश्व में भारत की अंतरिक्ष में मिली सफलता से हल्ला मचा था. भारत के वैज्ञानिकों ने अद्भुत तरीके से कार्य करते हुए चंद्रयान-3 को चांद के दक्षिण ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड कराया. ऐसा करने वाला भारत पहला देश है. इस सफलता की गूंज पूरे विश्व में हुई . इस गूंज के बीच अब इंदौर में चंद्रयान-3 की प्रतिकृति स्थापित की जाएगी. 

प्रस्ताव पर सैद्धांतिक स्वीकृति रहेगी
इसके लिए नगर निगम की यातायात शाखा के द्वारा प्रस्ताव तैयार किया गया है. इस प्रस्ताव को मेयर इन काउंसिल की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जा रहा है. इस प्रस्ताव पर सैद्धांतिक स्वीकृति रहेगी. इसके बाद में इस बारे में विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जाएगा. अभी जो प्रस्ताव तैयार किया गया है, उसके अनुसार चंद्रयान- 3 की प्रतिकृति को राजकुमार मिल रेलवे ओवरब्रिज के पास बनाए गए नए रेलवे प्लेटफार्म के समीप एक कोने के गार्डन में स्थापित करने की योजना है.

चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी 
बता दें कि भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 ने 21वीं सदी का शानदार इतिहास रचते हुए चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी. पूरी दुनिया की निगाहें चंद्रयान-3 पर टिकीं थी. ISRO ने इसे यादगार पल का नाम देते हुए 140 करोड़ भारतीयों के सपनों को पंख दे दिया और चांद पर भारत का झंडा लहरा दिया. इसरो के मून मिशन की सफल लैंडिंग के लिए देशवासी मंदिरों से लेकर दरगाहों में कामना कर रहे थे. 

गौरतलब है कि 23 अगस्त को इसरो ने लैंडर विक्रम की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर ऐतिहासिक सॉफ्ट लैंडिंग कराई थी. उसके बाद से चंद्रयान-3 के जरिए इसरो ने बड़ी खोज की है. रोवर प्रज्ञान के पेलोड ने चांद पर ऑक्सीजन और सल्फर समेत अन्य पदार्थों की मौजूदगी का पता लगाया है.

ये भी पढ़ें: Ujjain News: बिहार से बनी फर्जी मार्कशीट से नौकरी हासिल कर करता रहा पोस्टमैन की नौकरी, फिर एक दिन ऐसे हुआ खुलासा

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget