एक्सप्लोरर

MP में बिजली का नया कनेक्शन लेना और भी आसान, अब नहीं करना पड़ेगा ये काम

MP News: एमपी में अब बिजली कनेक्शन के आवेदन के लिए लोगों को बिजली विभाग का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. दरअसल, एमपी में यह प्रक्रिया डिजिटाइजेशन की ओर बढ़ गई है, जिसके बाद लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

MP News: मध्य प्रदेश में बिजली विभाग का चक्कर काट रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है. दरअसल, अब बिजली के नए कनेक्शन के लिए अप्लाई करना है तो दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. मध्य प्रदेश के 16 जिलों में जनवरी के अंतिम सप्ताह में नए कनेक्शन के आवेदन का भी डिजिटाइजेशन हो जाएगा.

एमपी ऑनलाइन के माध्यम से नए बिजली कनेक्शन का आवेदन संभव हो जाएगा. मध्य प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्य क्षेत्र बिजली कंपनी ने कार्यक्षेत्र के 16 जिलों के बिजली उपभोक्ताओं को नई सौगात दी है. सरकार की ओर से इस ऐलान के बाद उन लोगों में खुशी है, जिन्हें बिजाली विभाग का चक्कर लगाने पड़ रहे थे. 

इसके बाद एमपी में ऑनलाइन माध्यम से नया बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन हो सकेगा. बिजली उपभोक्ताओं को यह सुविधा जनवरी के आखिरी हफ्ते से मिलने लगेगी. बिजली देने वाली कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने बताया कि कंपनी ने एमपी ऑनलाइन से अनुबंध कर लिया है.

इस डिजिटाइजेशन सुविधा के जरिए लोगों को आवेदन करने में आसानी होगी. इसके अलावा, दफ्तर के चक्कर नहीं काटना पड़ेंगे. उन्हें सारी सुविधा ऑनलाइन मिल जाएंगी. अधिकारियों ने अभी कहा कि प्रायोगिक तौर पर 16 जिलों में सुविधा दी जा रही है. इसके बाद इसका मध्य प्रदेश के और भी जिलों में विस्तारीकरण होगा.

एमपी ऑनलाइन से मिलेगी यह सुविधा

प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने बताया कि नया बिजली कनेक्शन मिलने के साथ-साथ एमपी ऑनलाइन के माध्यम से गैर कृषि उपभोक्ता का केवाईसी, सीएम-पीएम किसान सम्मान निधि लाभार्थी का सत्यापन और पूर्व में विद्यमान कनेक्शन में भार वृद्धि, नाम परिवर्तन आदि सुविधा का लाभ भी मिल सकेगा.

वर्तमान में इन सभी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को दफ्तर आना पड़ता है. हालांकि, नए साल के मौके पर प्रदेश सरकार की ओर से मिलने वाली इस सुविधा के बाद लोगों की परेशानी कम जरूर हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: Mahakal Mandir: नए साल पर महाकाल में रिकॉर्ड तोड़ दर्शन, साढ़े 6 लाख श्रद्धालुओं ने एक दिन में नवाए शीश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget