एक्सप्लोरर

Jabalpur News: अब ब्रेक डांस बनेगा खेल, पेरिस ओलिंपिक के लिए भोपाल में खुलेगी देश की पहली एकेडमी

Break Dance: खेल मंत्री यशोधरा सिंधिया ने कहा कि प्रतिभा खोज के बारे में कलेक्टरों और जिला खेल अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है. राजधानी समेत सभी जिलों में इसी महीने से टैलेंट सर्च शुरु होगा.

Paris Olympics 2024: ब्रेक डांस भी अब एक खेल बन चुका है और इसमें पारंगत होकर मैडल जीता जा सकता है. इसी वजह से मध्य प्रदेश सरकार का खेल एवं युवा कल्याण विभाग ब्रेक डांस अकादमी खोलने जा रहा है. अकादमी में दाखिला लेने के इच्छुक युवाओं के लिए राज्य भर में टैलेंट हंट शुरू कर रहा है. इसी के साथ यह देश की पहली ब्रेक डांस अकादमी होगी.

ओलिम्पिक में पदक को लक्षित करके तैयारी 
यहां बता दें कि दिवंगत 'किंग ऑफ पॉप' माइकल जैक्सन द्वारा लोकप्रिय हिप-हॉप शैली का नृत्य ब्रेक डांस अब ब्रेकिंग नाम से एक खेल बन गया है. खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि सरकार पेरिस ओलिम्पिक में ब्रेक डांस श्रेणी में एक पदक को लक्षित करके तैयारी पर जोर दे रही है.

2024 पेरिस ओलंपिक में ब्रेक डांस खेल के रूप में शामिल
2024 के पेरिस ओलंपिक में ब्रेक डांस को खेल के रूप में शामिल किया गया है. खेल मंत्री सिंधिया ने कहा कि ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा के हिसाब से डांसरों को खिलाड़ी के तौर पर प्रशिक्षित करने के लिए एक ब्रेक डांस अकादमी शुरू करने पर विचार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रतिभा खोज स्कूल और कॉलेज स्तर पर होगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हर उम्मीदवार को अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिले.

Bhind News: कांस्टेबल को युवक से लड़ाई करना पड़ा महंगा, शिकायत के बाद STF ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

पहले साल अकादमी में 20- 20 खिलाड़ी रखे जाएंगे
सिंधिया ने कहा कि प्रतिभा खोज के बारे में कलेक्टरों और जिला खेल अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है. इसके लिए राजधानी समेत सभी जिलों में इसी महीने से टैलेंट सर्च शुरु होगा. प्रशिक्षण के लिए अमेरिका से विशेषज्ञों की टीम बुलाई जा रही है. पहले साल अकादमी में 20- 20 खिलाड़ी रखे जाएंगे. इनमें 20 लड़के और इतनी ही लड़कियां होंगी.

छात्रों के लिए हॉस्टल बनाया जा रहा है
इस अकादमी को ध्यान में रखते हुए खेल एवं युवा कल्याण द्वारा सीआरसी हॉस्टल के बगल में एक और हॉस्टल बनाया जा रहा है. इसमें हॉकी और वाटरस्पोर्ट्स के अलावा ब्रेकिंग के खिलाड़ी भी रह सकेंगे. खेल विभाग के अधीन प्रदेश में 19 से अधिक अकादमियां हैं. राज्य हॉकी, निशानेबाजी, वाटर स्पोर्ट्स, घुड़सवारी और तीरंदाजी जैसी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर रहा है.

MP News: बैतूल एक शादी में पुणे से आए इंजीनियर की गई जान, पेड़ से टकराकर कार में आग लगने से हुआ हादसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget