एक्सप्लोरर

MP News: मुआवजे को लेकर कमलनाथ ने सीएम शिवराज को दे डाली चुनौती, क्यों दिलाई नीमच की याद?, कहा- 'दिया था अल्टीमेटम...'

Kamal Nath News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने फसलों के मुआवजा को लेकर शिवराज सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने मुआवजे के मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया.

मध्य प्रदेश में फसल के मुआवजे को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि जिस तरह उनके मुख्यमंत्री काल में नीमच के लोगों को अतिवृष्टि का मुआवजा विकसित किया गया था, उसी तरह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को वर्षा में देरी की वजह से हुए नुकसान का मुआवजा पूरा मध्य प्रदेश के किसानों को दिया जाना चाहिए. 

गौरतलब है कि वर्षा में हुई देरी की वजह से मध्य प्रदेश में सोयाबीन और धान की फसल पर बुरा असर पड़ा है. सब्जियों पर भी वर्षा नहीं होने की वजह से काफी हद तक असर हुआ, जिसके कारण किसानों का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस मुद्दे को कांग्रेस के मंच से उठा दिया है. उन्होंने कहा कि वे जब मुख्यमंत्री थे उस समय नीमच में अतिवृष्टि हुई थी. उन्होंने नीमच का दौरा किया था.

इसके बाद भोपाल पहुंचकर अधिकारियों की बैठक बुलाई. जब अधिकारियों से मुआवजा वितरण करने को कहा गया तो अधिकारियों ने सर्वे करवाने की बात कही. कमलनाथ ने कहा कि मैंने अधिकारियों को स्पष्ट बोल दिया था कि जब मैं खुद सर्वे करके आया हूं तो फिर सर्वे करवाने की क्या जरूरत है ? उन्होंने 7 दिनों में मुआवजा वितरित करने का अल्टीमेटम दे दिया. जिसके बाद नीमच के लोगों को मुआवजा भी मिल गया. उन्होंने यह भी बात सांझा की कि जब वे अभी नीमच गए थे, तो नीमच के किसानों ने उनका धन्यवाद भी दिया था. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चुनौती देते हुए कहा है कि नीमच की तरह मध्य प्रदेश में मुआवजा वितरण करने की जरूरत है. सरकार केवल सर्वे की आड़ लेकर मुआवजा देने से बच रही है.

छिंदवाड़ा की तुलना बुधनी से की 

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यह अभी कहा कि मैं हमेशा लोगों को छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण देता हूं. जो लोग मुख्यमंत्री के क्षेत्र बुधनी गए हैं उन्हें एक बार फिर छिंदवाड़ा जरूर आना चाहिए ताकि दोनों के विकास की तुलना कर सके. कमलनाथ ने कहा कि लोग वोट लेकर विधानसभा, लोकसभा में बैठते हैं लेकिन वे जनता का प्यार और विश्वास लेकर लोकसभा और विधानसभा पहुंचे हैं.

कमलनाथ के वादों पर जनता को भरोसा नहीं- कमल पटेल

मध्य प्रदेश के कृषि कल्याण मंत्री कमल पटेल ने कहा कि किसानों के फसलों का सर्वे कराया जाएगा और यदि कहीं पर अधिक नुकसान हुआ है तो मुआवजा भी वितरित होगा. उन्होंने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ केवल झूठ बोलने में माहिर है. उनकी बात का जनता को भरोसा नहीं है. कमल पटेल ने यह भी कहा कि किसानों का कर्ज माफी, बेरोजगारों को भत्ता, वृद्धावस्था पेंशन, कन्यादान योजना में दी जाने वाली राशि तक कमलनाथ सरकार ने उस समय बंद कर दी थी. किसानों को राहत पहुंचाने के लिए शिवराज सरकार को कमलनाथ के मशवरे की जरूरत नहीं है. कमल पटेल ने अभी कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहले ही सर्वे कराने और मुआवजा दिए जाने के घोषणा कर चुके हैं. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget