एक्सप्लोरर

MP: मंत्री प्रहलाद पटेल के 'भिखारी' वाले बयान पर भड़की कांग्रेस, एमपी में आंदोलन की तैयारी

MP Politics: एमपी के मंत्री प्रहलाद पटेल ने जनता के लिए दिए जाने वाले ज्ञापन और आवेदन को लेकर टिप्पणी की थी. इस पर अब कांग्रेस कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी मोहन यादव सरकार के मंत्री प्रह्लाद पटेल को घेरने के लिए पूरी रणनीति बना चुकी है. पूरे प्रदेश में चार दिन तक कांग्रेस के नेता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे. इसे लेकर पूरी रूपरेखा तैयार हो चुकी है. कांग्रेस जनता से जुड़े बयान को लेकर काफी तीखे तेवर दिखा रही है. प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा कुछ दिनों पहले मंच से जनता के लिए दिए जाने वाले ज्ञापन और आवेदन को लेकर टिप्पणी की गई थी. 

उन्होंने कहा था कि जनता भिखारी की तरह आवेदन लेकर आ जाती है और एक हार के बदले टोकरिया भरकर आवेदन दे जाती है. इस बयान को लेकर प्रहलाद पटेल ने सफाई भी दे दी है. उन्होंने पूरे मामले में बयान को तोड़ मोड़कर प्रस्तुत किए जाने की बात भी कही है. राजगढ़ जिले में दिए गए इस बयान को लेकर अब कांग्रेस लगातार तीखे तेवर अपना रही है.

कांग्रेस पूरे प्रदेश में करेगी विरोध प्रदर्शन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुकेश नायक के मुताबिक, 6 मार्च को मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन किया जाएगा. 8 मार्च को कांग्रेस के प्रभारी, सह प्रभारी, विधायक, विधानसभा प्रत्याशियों और कांग्रेस जनों की मौजूदगी धरना प्रदर्शन का कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा. 10 मार्च को मध्य प्रदेश के प्रभारी हरीश चौधरी, अध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी राजधानी भोपाल में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन होगा. 

इसके बाद 11 से 15 मार्च तक मध्य प्रदेश में आंदोलन चलाया जाएगा. इस आंदोलन में कांग्रेस के सभी मोर्चा विभागों के अध्यक्ष मध्य प्रदेश शासन के मंत्रियों को ज्ञापन सौंपेगे. इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से प्रहलाद पटेल के इस्तीफा की मांग भी की जाएगी. 

कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा -बीजेपी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विकास से कांग्रेस नेता बौखला गए हैं. उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे किसी भी बयान को तोड़ मरोड़ कर जनता के बीच रखना चाहते हैं. जनता अच्छी तरह जानती है और मध्य प्रदेश की जनता ने पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को धरातल बता दिया है.

ये भी पढ़ें - SDM की नेम प्लेट, नौकरी के नाम पर 70 हजार की वसूली, फर्जी अपर कलेक्टर की ऐसे खुली पोल

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
मध्य प्रदेश में उगाया गया 3 लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम, किसान ने रचा इतिहास
मध्य प्रदेश में उगाया गया 3 लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम, किसान ने रचा इतिहास
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget