एक्सप्लोरर

MP Corona: मध्य प्रदेश में बच्चों को अपनी जद में ले रहा कोरोना, बीते 24 घंटे में 122 मासूम हुए संक्रमित, शासन की उड़ी नींद

Corona In Children: मध्य प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर बच्चों पर अब भारी पड़ती दिखाई दे रही है. राज्य में लगभग 2000 बच्चों को कोरोना अपनी चपेट में ले चुका है.

MP Corona: मध्य प्रदेश में कोरोना अब छोटे-छोटे बच्चों को भी अपनी जद में ले रहा है. 24 घंटे में मध्य प्रदेश में बच्चों के 122 मामले सामने आ चुके हैं. तीसरी लहर में यह आंकड़ा सबसे बड़ा है. अभी तक मध्य प्रदेश में लगभग 2000 बच्चों को कोरोना अपनी चपेट में ले चुका है. मध्य प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर बच्चों पर अब भारी पड़ती दिखाई दे रही है. हालांकि बच्चों की इम्युनिटी अच्छी होने की वजह से उन्हें अधिक खतरा नहीं पहुंच रहा है, लेकिन कुछ बच्चों को ऐतिहात के तौर पर हॉस्पिटलाइज भी किया गया है.

बड़ों के संपर्क में आने की वजह से संक्रमित हो रहे बच्चे

कोरोना स्पेशलिस्ट डॉक्टर एचपी सोनाने ने बताया कि जब बड़े कोरोना संक्रमित होते हैं तो उनके संपर्क में आने की वजह से छोटे-छोटे बच्चे भी चपेट में आ जाते हैं. इसी वजह से मध्य प्रदेश के उन शहरों में सबसे ज्यादा बच्चे संक्रमित हो रहे हैं, जहां पर उनके अभिभावकों की तादाद भी अधिक है. यदि आंकड़ों की बात की जाए तो मध्य प्रदेश में 1958 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव बच्चे सामने आ चुके हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटे की बात की जाए तो मध्य प्रदेश 122 कोरोना पॉजिटिव बच्चे चिन्हित किए गए हैं. उज्जैन संभाग के रतलाम जिले में 10 बच्चे पॉजिटिव पाए गए हैं. इन बच्चों के बेहतर इलाज को लेकर भी चिकित्सक लगातार कोशिश कर रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि सरकार 15 से 18 वर्ष की आयु के किशोरों को भी टीका लगा रही है. ऐसी स्थिति में भी कोविड पॉजिटिव बच्चों की संख्या का आंकड़ा बढ़ने से उनके पालकों की परेशानी भी बढ़ गई है. चिकित्सक रौनक एलची के मुताबिक बच्चों की डाइट पर विशेष रूप से ध्यान रखे रखे जाने का समय है. उन्हें प्रतिदिन 15 से 30 मिनट तक क्षमता के अनुरूप व्यायाम भी करना चाहिए ताकि उन पर कोरोना का अधिक असर न पड़े. 

इन शहरों में पॉजिटिव बच्चों की संख्या अधिक 

मध्यप्रदेश के इंदौर, भोपाल और ग्वालियर में संक्रमित बच्चों की संख्या सर्वाधिक है. यहां पर बड़े भी अधिक संख्या में कोरोना पॉजिटिव निकल रहे है. खास बात यह है कि उक्त सभी जिलों में सबसे ज्यादा शहरी क्षेत्र में बच्चे पॉजिटिव आ रहे हैं. अभी भी देहात के इलाके में छोटे बच्चे अधिक संख्या में संक्रमित नहीं पाए जा रहे हैं. उदाहरण के लिए यदि शहरी क्षेत्र की बच्चों की पॉजिटिविटी की दर देखी जाए तो वह 3% है जबकि देहात के इलाके यह दर 0.5% है.

यह भी पढ़ें-

Indore Corona News: एक्टिव केस बढ़े तो इंदौर में दोगुना हो गया कोविड मेडिकल वेस्ट, चौंकाने वाले हैं आंकड़े

Ratlam News: पत्नी को पति पर था अवैध संबंध का शक, फिर किया ऐसा काम कि रह जाएंगे दंग!

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UCC Bill in MP LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
Indore News: बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा
बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget