एक्सप्लोरर

MP Election 2023: कांग्रेस में उम्मीदवार चयन की कवायद तेज, जानें- कब जारी हो सकती है पहली लिस्ट

MP Elections 2023: कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार चयन के लिए बनाई गई स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भंवर जितेंद्र सिंह भी उम्मीदवारों के नामों पर मंथन करने के लिए राज्य के पांच दिन के दौरे पर आ रहे हैं.

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में राजनीतिक दल विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं. बीजेपी उम्मीदवारों की एक सूची जारी कर चुकी है और अब कांग्रेस ने भी उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाने की कवायद तेज कर दी है. संभावना इस बात की जताई जा रही है कि कांग्रेस की पहली सूची सितंबर के शुरुआती 15 दिन में आ सकती है.

राज्य में विधानसभा चुनाव नवंबर-दिसंबर में होने की संभावना है. एक तरफ जहां चुनाव आयोग प्रशासनिक तैयारी में जुटा हुआ है तो वहीं राजनीतिक दल सियासी माहौल बनाने में लगे हैं. दोनों प्रमुख राजनीतिक दल जमीनी स्तर से संभावित उम्मीदवारों को लेकर सर्वे कर रहे हैं और इस आधार पर सूची जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है.

बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट
बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, इसमें 39 नाम हैं. संभवत मध्य प्रदेश की सियासत में यह पहली बार हुआ होगा जब चुनाव की तारीख के ऐलान से पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी हो. पार्टी दूसरी सूची जारी करने की भी तैयारी में है.

सर्वे के बाद जारी होगी लिस्ट
एक तरफ जहां बीजेपी उम्मीदवारों की एक सूची जारी कर चुकी है तो दूसरी ओर कांग्रेस भी उम्मीदवारों के नाम पर मंथन करने में जुटी हुई है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भी यह बात कह चुके हैं कि कांग्रेस उम्मीदवारों को लेकर सर्वे कर रही है और इसी आधार पर उम्मीदवारी तय की जाएगी.

स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष करेंगे दौरा
कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार चयन के लिए बनाई गई स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भंवर जितेंद्र सिंह भी उम्मीदवारों के नामों पर मंथन करने के लिए राज्य के पांच दिन के दौरे पर आ रहे हैं. स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष सिंह के राज्य में 5 दिन रहने का कार्यक्रम है. वह एक सितंबर से पांच सितंबर तक भोपाल में रहेंगे. इस दौरान वे कई बैठकर भी करने वाले हैं. उनकी विधायकों, पूर्व विधायकों, सांसदों, पूर्व सांसदों, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक प्रस्तावित है.

इन बैठकों के जरिए उम्मीदवारों के नाम पर आम सहमति बनाए जाने की भी कोशिश होगी और कहा जा रहा है कि स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भंवर जितेंद्र सिंह के दिल्ली लौटने बाद पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है.

ये भी पढ़ें

MP Election 2023: कांग्रेस की 6 गारंटियों में से तीन पर शिवराज सरकार का 'कब्जा', ऐसे समझें पूरी गणित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
भारत का सबसे महंगा टोल प्लाजा कौन-सा, जानिए कितना है खर्च?
भारत का सबसे महंगा टोल प्लाजा कौन-सा, जानिए कितना है खर्च?
Embed widget