एक्सप्लोरर

MP News: GST की चोरी करने वाले व्यापारियों पर कसा शिकंजा, करोड़ों की हुई टैक्स वसूली

Jabalpur News: जीएसटी के एंटी इवेजन ब्यूरो की टीम ने कटनी और जबलपुर (Jabalpur) के व्यापारियों पर छापामार कार्रवाई की. व्यापारियों ने  टैक्स चोरी कबूल की है. 

Madhya Pradesh Tax Evasion: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में टैक्स चोरी करने वाले व्यापारियों पर जीएसटी की टीम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. पिछले 4 दिनों से लगातार जीएसटी के एंटी इवेजन ब्यूरो की टीम कटनी और जबलपुर (Jabalpur) के व्यापारियों पर छापामार कार्रवाई की. जिसके बाद व्यापारियों ने कर चोरी करना कबूल किया और तकरीबन एक करोड़ 48 लाख रुपए से ज्यादा का टैक्स जमा कर दिया है.

व्यापारी ने कबूल की टैक्स चोरी 
एंटी इवेजन ब्यूरो, जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर आर के ठाकुर के मुताबिक पिछले 8 अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल तक लगातार जीएसटी की एंटी इवेजन टीम ने कार्रवाई की है. इस कार्रवाई के दौरान टीम के अधिकारियों ने कटनी के पान मसाला कारोबारी के गोदाम में भारी गड़बड़ी पाई है. गोदाम में जो माल रखा था, उसकी बिलिंग गलत तरीके से की गई थी. बहुत सारे माल का बिल ही नहीं था. इसके साथ ही गलत तरह के दस्तावेज बना कर रखे गए थे. सर्च ऑपरेशन में पता चला है कि खातों में भी बिना दर्ज किया गया माल बेचा गया है. इस संबंध में जब कारोबारी से पूछताछ की गई तो किसी भी तरह का संतुष्ट जवाब नहीं मिला. बाद में कारोबारी ने टैक्स चोरी करना कबूल किया और 1 करोड़ 38 लाख रुपए जमा कर दिए.

यहां भी हुई टैक्स चोरी 
वहीं, जबलपुर के आयरन एंड स्टील कारोबारी श्री श्याम आयरन एंड स्टील के घर और दफ्तर में भी कार्रवाई की गई. यहां भी टैक्स चोरी करना पाया गया. जबलपुर के सरिया कारोबारी ने भी टैक्स चोरी को कबूल किया है और 9 लाख का टैक्स जमा कर दिया.

जांच पड़ताल जारी रहेगी
अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल दस्तावेजों की जांच पड़ताल आगे भी जारी रहेगी और उम्मीद है कि इन कारोबारियों से बाकी टैक्स चोरी की रकम भी वसूल की जाएगी. जीएसटी अधिकारियों ने व्यापारियों से अपील की है कि वो अपने व्यापार का लेखा-जोखा साफ सुथरा रखें और इमानदारी से सरकार का जीएसटी समय पर जमा करें ताकि जीएसटी की छापामार कार्रवाई बचा जा सके.

ये भी पढ़ें: 

MP News: FIR दर्ज होने पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का पलटवार, कहा- एक लाख मुकदमे भी दर्ज हो जाएं तो मुझे चिंता नहीं

MP News: खरगोन में पीएम आवास पर ही चला दिया बुलडोजर, प्रशासन का दावा- अतिक्रमण करके बनाए थे घर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियोज

Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget