एक्सप्लोरर

LPG Price Hike: 50 रुपये और महंगा हुआ रसोई गैस का सिलेंडर, जानिए आपके शहर में कितनी है नई कीमत

Price Hike: बढ़ोतरी के बाद मध्य प्रदेश के चार महानगरों भोपाल, जबलपुर, इंदौर और ग्वालियर में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1000 के पार हो गई है. यह सबसे महंगा ग्वालियर में है.वहां कीमत 1083.50 रुपये हो गई है.

जबलपुर: आम उपभोक्ताओं पर फिर महंगाई की मार पड़ी है. पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए हैं. शनिवार को रसोई गैस के सिलेंडर की कीमत 50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ गई. इसका परिणाम यह हुआ कि अब मध्य प्रदेश के अधिकांश शहरों में इसकी कीमत 1 हजार रुपये के पार हो गई है.

कितनी बढ़ी है रसोई गैस की कीमत

बात करें मध्य प्रदेश के चारों महानगरों भोपाल, जबलपुर, इंदौर और ग्वालियर की तो, यहां घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत एक हजार के पार हो गई है. वैसे मध्य प्रदेश के करीब 46 जिलों में रेट एक हजार रुपये से ज्यादा हो गए हैं. प्रदेश में ग्वालियर, भिंड और मुरैना में गैस सिलेंडर सबसे महंगा हो गया है. ग्वालियर में गैस सिलेंडर की कीमत 1083.50 रुपये हो गई है.

महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों के बाद अब घरेलू गैस सिलेंडर में भी 50 रुपये का झटका लगा है. आज अचानक हुए इस ऐलान ने लोगों को हैरान कर दिया. इससे पहले अप्रैल में भी गैस सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़ाई गई थी. यानी सवा महीने में ही घरेलू गैस के रेट 100 रुपए तक बढ़ गए हैं. कमर्शियल गैस सिलेंडर भी 1 मई को महंगा हो चुका है.

विपक्ष ने जताया विरोध

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर विपक्ष की तरफ से राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है. मध्य प्रदेश के पूर्व वित्तमंत्री और कांग्रेस विधायक तरुण भनोट का कहना है कि आज जब आम आदमी महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है, तब सरकार राहत देने की बजाय उसके ऊपर खर्चे का और बोझ लाद रही है. उन्होंने मोदी सरकार से सवाल किया, "आज दूध महंगा, तेल महंगा, आटा महंगा, चावल महंगा, गैस-पेट्रोल-डीजल भी महंगा तो बेचारा गरीब जिये तो कैसे जिये?"

एमपी के प्रमुख शहरों में गैस सिलेंडर की नई कीमत इस प्रकार है.

शहर  एलपीजी सिलेंडर की कीमत
जबलपुर   1006.59
भोपाल     1005.50
इंदौर        1027.50
ग्वालियर   1083.50
उज्जैन      1059.50
रतलाम    1078.50
रीवा         1024.00

यह भी पढ़ें

Indore News: बिजली कटने से नाराज ग्रामीणों ने लगाई सबस्टेशन में आग, अब उठा रहे हैं यह परेशानी

Indore News: सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने चेन स्नैचर को किया गिरफ्तार, इतनी चेन हुईं बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget