एक्सप्लोरर

हाथरस की घटना से सबक! अब कुबेरेश्वर धाम पर पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के लिए हुई ये खास प्लानिंग

Bhopal News: 14 से 20 जुलाई तक पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम पर शिवमहापुराण कथा का आयोजन होने जा रहा है. ऐसे में प्रशानस ने हाथरस की घटना से सबक लेते हुए तैयारियां की हैं.

Pandit Pradeep Mishra Katha: उत्तर प्रदेश के हाथरस में घटित हुई घटना में 122 लोगों की मौत के बाद अब मध्य प्रदेश शासन गंभीर हो गया है. प्रदेश में होने वाले धार्मिक आयोजन को लेकर प्रदेश के अफसर विशेष सतर्कता बरत रहे हैं. 

इस बीच 14 से 20 जुलाई तक पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम पर शिवमहापुराण कथा का आयोजन होने जा रहा है. ऐसे में पुराने अनुभवों के अनुसार आयोजन में लाखों श्रद्धालु की संख्या आते हैं, जिसे देखते हुए कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने कुबेरेश्वर धाम पहुंचकर आयोजन समिति से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

कुबेरेश्वर धाम में आगामी 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर  शिव महापुराण कथा आयोजन 14 जुलाई से एक सप्ताह तक किया जाएगा. आयोजन में श्रद्धालुओं के आगमन पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं एसपी मयंक अवस्थी ने कुबेरेश्वर धाम में कथा स्थलए धर्मशाला तथा भोजनशाला का निरीक्षण किया. निरीक्षण के पश्चात विठलेश सेवा समिति कुबेरेश्र्वर धाम के सदस्यों और अधिकारियों के साथ बैठक कर बेहतर आयोजन के संबंध में चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

अफसरों ने दिए विशेष दिशा निर्देश
कलेक्टर सिंह ने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, नहाने और साफ सफाई सहित कथा के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए. 

एसपी मयंक अवस्थी ने पुलिस अधिकारी को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर पुलिस सहायता केंद्र की व्यवस्था की जाए औ खोया पाया के लिए कैंप बनाए जाए. उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान एसडीएम तन्मय वर्मा, सिटी एसपी निरंजन सिंह राजपूत तथा विठ्लेश सेवा समिति के प्रबंधक समीर शुक्ला, पंडित विनय मिश्रा आदि उपस्थित रहे.

देशभर से श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद
प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा 14 जुलाई से शिवमहापुरण कथा आयोजन किया जा रहा है. इस अवसर पर देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. कथा श्रवण के लिए कथा स्थल पर  तीन डोम लगाए जा रहे हैं. इसके साथ ही रात्री विश्राम के लिए ढाई लाख वर्ग फीट में धर्मशाला और एक डोम भोजनशाला के लिए लगाया जा रहा है. शिव महापुराण कथा 14 जुलाई से 20 जुलाई तक चलेगी तथा 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा दिवस के अवसर पर प्रात: सात बजे से दीक्षा समारोह प्रारंभ होगा.

ये भी पढ़ें

MP News: 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' मनाने के केंद्र के फैसले पर क्या बोले सीएम मोहन यादव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget