एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम से मिली पर्ची में ऐसा क्या लिखा था कि देखकर मुस्कुरा उठे कमलनाथ?

Kamal Nath Meets Dhirendra Krishna Shastri: सज्जन सिंह वर्मा ने बताया कि सोमवार को कमलनाथ पन्ना में आयोजित राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान वे बागेश्वर धाम भी गए.

MP Politics: मध्य प्रदेश के छतरपुर का बागेश्वर धाम अब लोगों के मन की बात जानने के लिए ही नहीं, बल्कि राजनेताओं के पावर सेंटर के रूप में भी जाना जा रहा है. बागेश्वर धाम से मिली चिट्ठी देखकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मंद-मंद मुस्कुराकर आशीर्वाद लेने के लिए आगे बढ़ गए. चिट्ठी में काफी छोटे अक्षरों से क्या लिखा गया था? इसके अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं. 

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से हुई मुलाकात अब सियासी गलियारों में भी गर्माती जा रही है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ उनकी सरकार में रहे मंत्री और वर्तमान विधायक सज्जन सिंह वर्मा भी बागेश्वर धाम पहुंचे थे. विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने एबीपी न्यूज़ से चर्चा के दौरान कहा कि बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को बुलावा आया था. उन्होंने कहा था कि 13 फरवरी से लगातार उनके यहां धार्मिक आयोजन होने जा रहे हैं. इस आयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को आमंत्रण दिया गया था. 

सज्जन सिंह वर्मा ने बताया कि सोमवार को पन्ना में आयोजित राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पहुंचे थे. इसी दौरान वे बागेश्वर धाम भी पहुंच गए. बागेश्वर धाम और कार्यक्रम स्थल की दूरी काफी कम थी. जब उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लिया तो उन्होंने एक पर्ची लिखकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के हाथों में थमा दी. यह पर्ची खोलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मुस्कुरा उठे और आशीर्वाद लेने के लिए आगे बढ़ गए. 

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बताया कि चिट्ठी में जो लिखा था वह कमलनाथ और महाराज के बीच बात है, लेकिन जो कुछ भी लिखा था उसे देखकर कमलनाथ का चेहरा खिल गया. अब चिट्ठी में लिखे सियासी आशीर्वाद को लेकर कई मायने निकाले जा रहे हैं. यह भी कहा जा रहा है कि बागेश्वर धाम से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को एक बार फिर मध्य प्रदेश कुर्सी का आशीर्वाद मिल गया है. इसकी पुष्टि कांग्रेस नेता नहीं कर रहे हैं, लेकिन इतना जरूर कहा जा रहा है कि अनूकुल परिस्थितियां आने वाली हैं.

समाज में समरसता को लेकर हुई लंबी चर्चा
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बीच समरसता को लेकर काफी देर तक चर्चा हुई. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि समाज में वैमनस्यता को रोकना अति आवश्यक है. इसके लिए सभी के दिलों में सद्भाव की भावना भरना जरूरी है. उन्होंने यह भी कहा कि बागेश्वर धाम से यदि समरसता का संदेश जाएगा तो निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी. धीरेंद्र शास्त्री ने उनसे कहा कि वे इस दिशा में जरूर सफलता के लिए प्रयास करेंगे. 

यह भी पढ़ें: क्या मोड़ लेगी MP की सियासत! CM शिवराज बोले- 'पाकिस्तान की भाषा बोल रहे दिग्विजय, सोनिया-राहुल दें जवाब'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget