एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश के किसानों को बंपर फायदा! जबलपुरी मटर और सिंघाड़े को जल्द मिल सकता है जीआई टैग

Jabalpur News: जबलपुरी मटर और सिंघाड़े को जल्द ही जीआई टैग मिलने की संभावना है. जीआई टैग मिलने से निश्चित ही यहां के मटर और सिंघाड़े की मार्केटिंग और बिक्री में भारी वृद्वि होगी.

MP News: जबलपुरिया मटर और सिंघाड़े को जल्द ही जीआई टैग अर्थात जिओग्राफीकल इंडीकेशन टैग मिलने की संभावना है. यह एक महत्वपूर्ण कदम है जिससे जबलपुरी मटर और सिंघाड़े को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी. जीआई टैग मिलने से निश्चित ही मटर और सिंघाड़े की मार्केटिंग और बिक्री में भारी वृद्वि होगी. जिसका लाभ किसानों को मिलेगा. ये जानकारी मैकलसुता फार्मर प्रोडूसर कंपनी के डारेक्टर राघवेंद्र सिंह पटेल और प्रगतिशील किसान धनंजय पटेल ने दी.

उन्होंने नाबार्ड भोपाल के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित जीआई टैग बैठक के बाद ये जानकारी दी है. पटेल ने बताया कि इस सुनवाई में प्रदेश भर से विभिन्न उत्पादों के जीआई टैग के लिये आवेदन करने वाले आवेदकों को अपना पक्ष रखने के लिये बुलाया गया था. इस सुनवाई को महानियंत्रक पेटेंट, डिजाइन एवं ट्रेड मार्कस् एवं पंजीयक, भौगोलिक संकेत की अध्यक्षता में जीआई रजिस्ट्री विभाग चैन्नई द्वारा रखा गया था. इस अवसर पर कृषि विभाग और उद्योनिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए.

जिला प्रशासन का मिला सहयोग

जीआई टैग के लिए जिला प्रशासन कृषि विभाग और उद्योनिकी विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन और सहयोग से जबलपुरी मटर और सिंघाड़े के जीआई टैग की सुनवाई में इनकी विशिष्टता व महत्व को मजबूती से रखा गया. जिससे निश्चित तौर पर शीघ्र ही जबलपुरी मटर व सिंघाड़ा को जीआई टैग मिलने की संभावना है.  जबलपुर के पाटन क्षेत्र की मटर और सिहोरा का सिंघाड़ा न सिर्फ पूरे एशिया में प्रसिद्ध है बल्कि व्यापक पैमाने पर इनका निर्यात भी किया जाता है.आस पास के किसानों की आय का प्रमुख जरिया मटर और सिंघाड़ा हैं

जीआई टैग मिलने से उत्पादन व मार्केटिंग को मिलेगी नई दिशा

जीआई टैग सुनवाई में शामिल हुए जिले के प्रगतिशील किसानों ने बताया कि जीआई टैग मिलने से जबलपुर जिले के मटर और सिंघाड़े के उत्पादन और मार्केटिंग में नई दिशा मिलेगी. मटर के लिये जबलपुर व सिंघाड़े की सिहोरा मंडी एशिया की सबसे बड़ी मंडी है. फिर भी हमारे कृषि उत्पादों को क्षेत्र के नाम से वैश्विक पहचान नहीं मिल पाई है. जीआई टैग मिलते ही मटर व सिंघाड़ा उत्पादक किसानों को न केवल अपनी फसल का अच्छा दाम मिलेगा बल्कि कृषि उत्पाद को क्षेत्र की पहचान भी मिलेगी. जिससे क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण के उद्योग स्थापित होंगे और ग्रामीण युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.

( रिपोर्ट- अमरजीत खरे)

इसे भी पढ़ें: नवरात्र पर BJP विधायक ने की मीट की दुकानें बंद करने की मांग, कांग्रेस नेता बोले, 'रमजान में शराब...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget