एक्सप्लोरर

Crops MSP: जबलपुर में शुरू हुई धान की खरीदी, जानिए किसानों को कितना मिलेगा समर्थन मूल्य

जबलपुर में किसानों के लिए अच्छी खबर है. पिछले साल के मुकाबले इस बार धान का समर्थन मूल्य बढ़ाकर तय किया गया है. धान उपार्जन के लिए जिले में 111 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं.

Paddy MSP: किसानों के लिए खुशखबरी है. जबलपुर में समर्थन मूल्य (MSP) पर धान (Paddy) की खरीदी आज से शुरू हो गई है. जिले में इस बार 4 लाख 80 हजार मीट्रिक टन धान उपार्जन का लक्ष्य रखा गया है. 50 हजार 324 किसानों ने धान उपार्जन के लिए पंजीयन कराया है. इस बार धान का समर्थन मूल्य 2040 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है. पिछले साल 1940 रुपये प्रति क्विंटल धान की एमएसपी थी. कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 28 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन शुरू हो गया. धान उपार्जन के लिए जिले में 111 खरीदी केन्द्र बनाये गए हैं. फिलहाल 101 केन्द्रों पर सोमवार से धान खरीदी शुरू हो गई है.

खरीदी केंद्र गोदाम स्तर पर ही बनाए गए 

जिला आपूर्ति नियंत्रक कमलेश तांडेकर ने बताया कि जिले में धान उपार्जन का काम विपणन संघ के माध्यम से किया जायेगा. उन्होंने कहा कि उपार्जन केन्द्रों पर किसानों की सुविधा के लिहाज से सभी जरूरी व्यवस्थायें सुनिश्चित की गई हैं. उपार्जन केन्द्रों पर तौल कांटा, बारदाना, ग्रेडर के पर्याप्त इंतजाम किये गये हैं. धान का उपार्जन एफएक्यू मापदंड के मुताबिक ही होगा. जिला आपूर्ति नियंत्रक के मुताबिक किसानों की सुविधा को देखते हुए इस बार लगभग सभी खरीदी केन्द्र गोदाम स्तर पर ही बनाये गये हैं.

MP: एबीपी न्यूज़ की खबर का असर! शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश, तबादलों के बाद खाली स्कूलों में जल्द हो शिक्षकों की नियुक्ति

किसानों को नहीं भेजे जाएंगे इस बार SMS

धान उपार्जन के लिए इस बार किसानों को एसएमएस नहीं भेजे जायेंगे, बल्कि विक्रय के लिए स्लॉट बुक करने की सुविधा दी गई है. किसान सात दिन पहले स्लॉट बुक कराकर उपज विक्रय करने का दिन और उपार्जन केन्द्र का निर्धारण कर सकेंगे. किसानों को तय किये गये सात दिन के भीतर खरीदी केन्द्र पर उपज लेकर जाना होगा. अभी तक 2 हजार 176 किसान स्लॉट बुक करा चुके हैं. जिला आपूर्ति नियंत्रक ने कहा कि करीब 15 महिला स्व-सहायता समूहों को भी धान उपार्जन की जिम्मेदारी दी गई है. इस बार धान उपार्जन में बायोमैट्रिक सिस्टम भी लागू किया गया है. किसानों से खरीदी गई धान की बोरियों में कोड का टैग भी लगाया जायेगा. जिले में इस बार 4 लाख 80 हजार मेट्रिक टन धान उपार्जन का लक्ष्य रखा गया है. धान उपार्जन के लिए 50 हजार 324 किसानों ने पंजीयन कराया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget