एक्सप्लोरर

Mahakal Temple: पूजन सामग्री से कहीं शिवलिंग को हो तो नहीं रहा नुकसान? GSI टीम ने महाकाल मंदिर से लिए सैंपल

Mahakal Temple News: जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) की टीम ने महाकालेश्वर मंदिर में निरीक्षण किया और पूजन सामग्री के सैंपल लिए. मंदिर समिति को फिलहाल कोई नए निर्देश जारी नहीं किए गए हैं.

Mahakal Temple Survey: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में क्षरण की घटना रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से गाइडलाइंस जारी की गई हैं, जिस पर जियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया (GSI) की टीम लगातार मॉनिटरिंग करती है. यही टीम निरीक्षण करने के लिए महाकालेश्वर मंदिर पहुंची. जहां पर पूजन सामग्री के सैंपल भी लिए गए. टीम ने फिलहाल महाकालेश्वर मंदिर समिति को किसी प्रकार की कोई हिदायत नहीं दी है.

जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के क्षरण को लेकर बात पहुंची थी. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट की ओर से गाइडलाइंस जारी की गई हैं. इसी के मद्देनजर GSI की टीम अक्सर मंदिर में सर्वे करती है. इसी टीम ने मंदिर में सर्वे किया और जानकारी हासिल की.

महाकाल को अर्पित किया जा रहा RO का जल  

फिलहाल मंदिर के गर्भगृह में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद है. मंदिर समिति द्वारा यह भी बताया गया है कि गाइडलाइंस के अनुसार मंदिर समिति द्वारा RO का जल भगवान को अर्पित किया जा रहा है. इसके अलावा पूरी गाइडलाइंस का पालन भी किया जा रहा है. महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि GSI की टीम की ओर से कोई भी नई गाइडलाइंस अभी जारी नहीं की गई हैं. 

GSI टीम ने ली पूजन सामग्री की पूरी जानकारी

GSI की टीम ने पूजन सामग्री का सैंपल लिया है. इस सैंपल को जांच के लिए भेजा जाएगा. महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन होने वाली आरतियों में लगने वाली पूजन सामग्री के बारे में जानकारी भी हासिल की गई. मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में भस्म आरती होती है, जिसमें भगवान को दूध, दही, शहद आदि से स्नान कराने के बाद भांग से श्रृंगार किया जाता है. इसके बाद सुबह प्रातः कालीन आरती, भोग आरती, संध्याकालीन आरती और श्यन आरती में चढ़ने वाली पूजन सामग्री की भी जानकारी एकत्रित की गई है.

Mahakal Temple: जीतू पटवारी के साथ पहुंचे कांग्रेसियों ने महाकाल मंदिर में फोड़े कांच, सुरक्षाकर्मी को धमकाने का भी आरोप, FIR दर्ज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget