एक्सप्लोरर

Indore: 27 सितंबर से स्मार्ट सिटी समिट का आयोजन, राष्ट्रपति होंगी शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Smart City Summit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस कार्यक्रम में शरीक होगीं ऐसे में सुरक्षा के कड़े होंगे इंतजाम रहेंगे. पुलिस अभी से एक्टिव हो गई है. 62 अवार्ड राष्ट्रपति के हाथों दिए जाने हैं.

Indore Smart City Summit: इंदौर में पहली बार तीन दिवसीय स्मार्ट सिटी शिखर सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में 27 सितंबर को होने जा रहा है. इसके मद्देनज़र इंदौर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे. इस दौरान पुलिस प्रशासन के सामने अनंत चतुर्दशी चल समारोह की सुरक्षा की चुनौतियां भी रहने वाली हैं. इस दृष्टि से पुख्ता सुरक्षा योजना बनाई गई है. 

अधिकारियों का कहना है कि जनवरी में हुए प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर मीट की तर्ज पर माकूल सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी. गौरतलब है कि केंद्र ने पहली बार राष्ट्रीय स्मार्ट सिटी शिखर सम्मेलन की मेजबानी का जिम्मा इंदौर को सौंपा है. 27 से 29 सितंबर तक होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में करीब 2000 अति विशिष्ट लोगों का जमावड़ा रहने वाला है. वहीं देश भर में घोषित किए गए 100 स्मार्ट सिटी के सीईओ सहित अन्य विशेष अतिथि भी यहां मौजूद रहने वाले हैं. राष्ट्रपति इस मौके पर विशेष रूप से मौजूद रहेंगी और पहले ही दिन 27 सितंबर को आयोजित होने वाले अवार्ड सेरेमनी में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से संबंधित अवार्ड वितरित करेगी.

MP News: 'एक जमाना था जब MP में अपराधियों का बोलबाला था', PM मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

बता दें ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में होने वाले आयोजन में 62 अवार्ड राष्ट्रपति के हाथों दिए जाने हैं और इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अति विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहने वाले हैं. इस आयोजन को देखते हुए पुलिस अभी से एक्टिव हो गयी है. अधिकारियों ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अफसर के मुताबिक स्मार्ट सिटी शिखर सम्मेलन के लिए इंदौर समेत मध्य प्रदेश के सभी जिलों से पुलिस बल भी बुलाया गया है. एयरपोर्ट से लेकर आयोजन स्थल तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की गई है. वहीं बड़े आयोजन के मद्देनज़र सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त भी किए गए हैं. सुरक्षा के लिए केंद्रीय कोर्स के साथ एटीएस के कमांडो की तैनात भी रहेगी.

इस सम्मेलन के दौरान इधर शहर में अनंत चतुर्दशी झांसी चल समारोह को लेकर भी पुलिस और प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती है. पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर का कहना है कि पुलिस और प्रशासन दोनों ही स्तर पर सुरक्षा योजना तैयार कर ली है. सम्मेलन के दौरान शहर की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सही करने गतिविधियों को सामान्य रूप से चलें  यह सुनिश्चित किया जाएगा. 28 तारीख की रात शहर में झील मिलती झांकियां का कारवां निकलने वाला है. झांकी मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था में स्थानीय करीब 5000 पुलिस कर्मियों का बल तैनात रहेगा. इधर एक दर्जन से ज्यादा वॉच टावर और सीसीटीवी कैमरा के जरिए झांकी मार्ग की निगरानी की जाएगी. पांच ड्रोन का उपयोग यहां पर किया जाएगा. वहीं झांकी और अखाड़े पर प्रभारी की मॉनीटरिंग भी होगी.

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget