एक्सप्लोरर

MP: इंदौर में चोरी के दौरान सोते रहे रिटायर्ड जस्टिस तो बची जान! चोरों ने 4 मिनट में की घर की तिजोरी साफ

Indore News: इंदौर में रिटायर्ड जस्टिस रमेश गर्ग के घर 4 मिनट में 5 लाख की नकदी और गहने चोरी हो गए. सीसीटीवी में नकाबपोश चोर लोहे की ग्रिल काटकर अलमारी तोड़ते नजर आए.

इंदौर के प्रगति पार्क कॉलोनी में रविवार (10 अगस्त) तड़के एक बड़ी चोरी की वारदात का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं. रिटायर्ड जस्टिस रमेश गर्ग के घर में 3 नकाबपोश चोर घुसे और महज 4 मिनट 10 सेकंड में 5 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी और गहने चोरी कर ले गए.

ये पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसमें बदमाश लोहे की ग्रिल काटकर अंदर आते और अलमारी तोड़कर सामान समेटते नजर आ रहे हैं. चोरी के वक्त जस्टिस का बेटा, बहू और बच्चे घर में सो रहे थे, लेकिन उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी.

कैसे हुई वारदात?

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, बदमाश सुबह करीब 4 बजे पहुंचे और लोहे की ग्रिल काटकर अंदर दाखिल हुए. उन्होंने सीधे अलमारी का ताला तोड़ा, जिससे अलार्म भी बजा, मगर उसी कमरे में सो रहे बेटे ऋत्विक गर्ग को कुछ सुनाई नहीं दिया.

हालांकि, वीडियो देख कर ये साफ जाहिर हो रहा है कि अगर ऋत्विक गर्ग की नींद खुलती तो चोर उन्हें शायद जान से मार देते. क्योंकि चोरी के दौरान एक चोर उनपर हमला करने के लिए एक टक उन्हें देख रहा था.

बड़ी तेजी और सफाई से नकदी, सोने-चांदी के जेवर समेटकर चोर मौके से फरार हो गए. वारदात के दौरान घर के दूसरे कमरे में ऋत्विक की पत्नी और बच्चे भी गहरी नींद में थे. चोरों का आत्मविश्वास और तेजी देखकर यह साफ है कि वे इस काम में माहिर थे और पहले से तैयारी कर आए थे.

पुलिस का बयान और शक का दायरा

ग्रामीण डीएसपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि चोरी की घटना सिर्फ प्रगति पार्क कॉलोनी में ही नहीं, बल्कि सिमरोल और खुड़ैल थाना क्षेत्र के प्रगति विहार में भी हुई है. एक अन्य सीसीटीवी वीडियो में नकाबपोश बदमाश हथियारों से लैस होकर चोरी करते दिख रहे हैं.

पुलिस को शक है कि यह किसी संगठित गिरोह का काम है, जो शहर में लगातार वारदातें कर रहा है. घटनाओं के तार जोड़कर जांच शुरू कर दी गई है और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है.

जांच और सुरक्षा पर सवाल

सोमवार रात केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान तेज कर दिया है. हालांकि, शहर में एक ही रात में कई जगह चोरी की वारदातें होना सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक को दर्शाता है. इलाके के लोग दहशत में हैं और रात के समय चौकसी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

फिलहाल पुलिस गिरोह की पहचान और गिरफ्तारी पर फोकस कर रही है, जबकि स्थानीय लोग चाहते हैं कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई हो ताकि अपराधियों का मनोबल टूटे और आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा मिल सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget