एक्सप्लोरर

Indore News: जीतू यादव से BJP के किनारा करते ही बनी SIT, इंदौर में कई जगह छापे

Indore Latest News: जीतू यादव को बीजेपी से निष्कासित किए जाने के बाद पुलिस द्वारा कई स्थानों पर छापे मारे गए. जीतू यादव पर पार्षद कालरा के घर पर हमले करवाने का आरोप है. 

MP News: इंदौर के बीजेपी से निष्कासित पार्षद जीतू यादव (जाटव) के समर्थकों द्वारा पार्षद कमलेश कालरा के परिवार पर किए गए हमले को लेकर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन कर दिया गया है. इस मामले में अभी 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि तेराह बदमाशों की पहचान भी हो गई है. उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पार्षद कमलेश कालरा द्वारा नगर निगम के कर्मचारी के साथ हुई तू-तू-मैं-मैं की घटना के बाद वायरल ऑडियो में पार्षद जीतू यादव का नाम सामने आया था.

इसके बाद जीतू यादव ने कालरा को फोन पर धमकाते हुए नगर निगम कर्मचारी से उनका नाम लेने पर आपत्ति दर्ज कराई थी. इसके बाद कमलेश कालरा को माफीनामे की धमकी भी दी गई. इसके बाद पार्षद कालरा के घर पर हमला हो गया. पूरे मामले में पार्षद कमलेश कालरा ने जीतू यादव पर गंभीर आरोप लगाए. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जीतू यादव को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

पार्षद जीतू यादव पर 11 केस दर्ज

इसके अलावा‌ पुलिस ने जीतू यादव समर्थक हमलावर कृष्णा, ललित, पिंटू, गोलू, नवीन, विनय को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में अभी तेराह बदमाशों की ओर पहचान हो गई है. जीतू यादव के पार्टी से निष्कासित होने के बाद पुलिस द्वारा कई स्थानों पर छापे मारे गए हैं.  जूनी इंदौर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है. उधर जीतू यादव का पुराना आपराधिक रिकार्ड भी सामने आ रहा है. जीतू यादव पर 11 केस दर्ज है जिनमें से 10 परदेशीपुरा थाने में और एक संयोगितागंज थाने में दर्ज हुआ था. 

सीएम के निर्देश के बाद SIT गठित 

इंदौर के पार्षद कमलेश कालरा के घर पर हुए हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी और विवेचना के लिए इंदौर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें अतिरिक्त पुलिस उपयुक्त आनंद यादव को अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है. 

इस एसआईटी में सहायक पुलिस आयुक्त जूनी इंदौर देवेंद्र धुर्वे, जूनी इंदौर थाना प्रभारी अनिल गुप्ता, रावजी बाजार थाना प्रभारी अमोद सिंह राठौड़, उप निरीक्षक रामकुमार रघुवंशी, सहायक उप निरीक्षक शिवनंदन सेंगर, प्रधान रक्षक मुकेश गायकवाड और साइबर सेल प्रभारी गौरव परमार को सदस्य बनाया गया है.

ये भी पढ़ें: Ujjain News: उज्जैन की निजामुद्दीन कॉलोनी में चला बुलडोजर, महाकालेश्वर मंदिर के विस्तार के लिए उजाड़ी गई बस्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Agar Malwa: मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव का सियासी समीकरण, ब्राह्मण-कुशवाहा-अहिरवार वोट पर टिकी जीत-हार!
दतिया उपचुनाव का सियासी समीकरण, ब्राह्मण-कुशवाहा-अहिरवार वोट पर टिकी जीत-हार!
Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव के लिए पहला नामांकन, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव ने भरा पर्चा
दतिया उपचुनाव के लिए पहला नामांकन, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव ने भरा पर्चा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget