एक्सप्लोरर

इंदौर में राहुल गांधी के बयान के खिलाफ सिख संगठन का प्रदर्शन, क्या लगाया आरोप?

indore News: राहुल गांधी ने अमेरिका में सिख समुदाय को लेकर बयान दिया है. इसके खिलाफ सिख संगठन ने प्रदर्शन किया. उन्होंने इंदौर में संभागायुक्त कार्यालय में ज्ञापन भी दिया.

MP News: लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अमेरिका के वर्जीनिया में सिख धर्म पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं. इसको लेकर सिख संगठन द्वारा उनका विरोध किया जा रहा है और माफी मांगने की मांग की जा रही है. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के इंदौर में बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग इकट्ठा हुए और संभागायुक्त कार्यालय के बाहर राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इसके साथ ही सिख यूथ फोरम के बैनर तले ज्ञापन भी दिया गया.

‘राहुल गांधी का बयान सिख समुदाय को बदनाम करने वाला’
मध्य प्रदेश सिख यूथ फोरम के अध्यक्ष और बीजेपी नेता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि राहुल गांधी तीन दिन के अमेरिका प्रवास पर हैं. वहां पर वे प्रतिदिन उल जलूल बयान देकर भारत की छवि खराब करने का काम कर रहे हैं. कभी वो चीन के एजेंट की तरह बयान देते हैं. कभी वे भारत की छवि खराब करने का काम करते हैं, लेकिन उन सबसे बढ़कर उन्होंने वर्जीनिया में सिख समुदाय को लेकर जो बयान दिया है वो न सिर्फ  भारत की छवि खराब करने वाला है बल्कि सिख समुदाय को विश्व भर में बदनाम करने वाला भी है.

सलूजा ने कहा राहुल गांधी को यह जानकारी होना चाहिए कि भारत में सिख व्यक्ति बड़ी शान से पगड़ी भी धारण करता है, एकड़ा भी पहनता है और गुरुद्वारे दर्शन के लिए भी जाता है. उसको किसी प्रकार की कोई रोक-टोक नहीं है.

भारत में किसी धर्म को रोक-टोक नहीं
नरेंद्र सलूजा ने कहा कि ना सिर्फ सिख धर्म बल्कि भारत में किसी भी धर्म के लिए कोई रोक-टोक नहीं है, सभी को अपने धर्म को मानने की पूरी आजादी है. राहुल गांधी का उक्त बयान पूरी तरह से झूठा, भ्रामक व नफरत फैलाने वाला है, देश को बांटने वाला है. वह लगातार विदेश में जाकर भारत की छवि खराब करने का काम कर रहे हैं.

ये लोग रहे प्रदर्शन में शामिल
मध्य प्रदेश सिख यूथ फोरम के अध्यक्ष नरेन्द्र सलूजा ने बताया कि आज के इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से बंटी भाटिया, मनप्रीत होरा, हरमीत सभरवाल, इकबाल भाटिया, मोनू छाबड़ा, रिकी गांधी, गोल्डी भाटिया, सन्नी भाटिया, बंटी छाबड़ा, जगजीत राजपाल, जगजीत खनूजा, मोनू चानना, प्रिंस खनूजा, दिलीप सलूजा, प्रितपाल बग्गा, विक्की कुमार, गुरवीन छाबड़ा, लक्की छाबड़ा, हरभजन राजपाल, डॉ. जीएस टुटेजा, जगजीत चावला, मोनू बग्गा, दलजीत सलूजा, सोनू सलूजा, रॉकी सलूजा, ऋषि गांधी, गुरमीत अरोरा, हरदीप होरा, डिप्टी गांधी, विनटी भाटिया सहित बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: MP Rains: भोपाल में बारिश का दौर जारी, अगले 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? जानें IMD का अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget