एक्सप्लोरर

MP News: ईट राइट चैलेंज में फिर हिस्सा लेगा इंदौर, पिछले साल पिछड़ गया था शहर, कलेक्टर ने बताए दावा पुख्ता करने के ये उपाय

Indore: नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा ईट राइट चैलेंज प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है.

Eat Right Challenge: खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा ईट राइट चैलेंज प्रतियोगिता आयोजित की जाती है. पहली बार में ही इंदौर ने बाजी मारी थी लेकिन दूसरे वर्ष इंदौर इस चैलेंज में पिछड़ गया था इस वर्ष फिर इंदौर जिला इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा, इसे लेकर तैयारियां कर ली गई है. 

पिछड़ा अब की बार पूरी तैयारी
खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने और नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा ईट राइट चैलेंज प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है. प्रतियोगिता में इंदौर जिला इस वर्ष हिस्सा लेगा पिछले वर्ष इंदौर चैलेंज में काफी पिछड़ गया था जबकि पहले वर्ष इंदौर में ईट्राइट चैलेंज में बाजी मारी थी.

प्रतियोगिता में तैयारियों को लेकर कलेक्टर इलैयाराजा टी अलर्ट हैं और उन्होनें इस मामले में अफसरों को बुलाकर इस बात की ताकीद कर दी है कि रिजल्ट पिछली बार से नही आना चाहिए. यह बात भी सामने आ रही है कि खाद्य सुरक्षा लाइसेंस बनाए जाने में लापरवाही की जा रही है.

इस मामले में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक फूड सेफ्टी लाइसेंस बनाया जाएं ताकि ईट राइट चैलेंज प्रतियोगिता में इंदौर का दावा और पुख्ता हो सके. कलेक्टर के मुताबिक इंदौर जिले ने पहले ही लाइसेंस के टारगेट हासिल कर लिए हैं इसीलिए नए लाइसेंस बनाने में परेशानी आ रही है. कलेक्टर इलैयाराजा टी ने निर्देश दिये कि प्रतियोगिता के लिये पुख्ता प्रस्ताव कर भेजा जाये. यह प्रस्ताव 30 सितम्बर तक भेजा जाना है. 

देश के 260 शहरों ने भाग लिया था

आपको बता दें कि ईट राइट चैलेंज प्रतियोगिता में देश के 260 शहरों ने भाग लिया था. इनमें से कोयंबटूर नंबर वन आया है. ईट राइट चैलेंज फॉर सिटीज एंड डिस्ट्रिक्ट्स के तहत खाद्य सुरक्षा की पहलों को अपनाना, आमजन को सुरक्षित एवं स्वस्थ खान पान के प्रति जागरूक करना, इस प्रतियोगिता का मकसद है.

होटल, रेस्टोरेंट, डेरी, स्ट्रीट फूड हब, किराना दुकान, एव्हर फ्रेश आदि में खान-पान की शुद्धता और सफाई को आदत बनाने के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की जाती है. नमूना संग्रहण, मिलेट रेसिपी एवं फोर्टिफिकेशन प्रदर्शन, ईट राइट केम्पस/स्टेशन प्रमाणन, भोग प्रमाणन, हाईजीन रेटिंग एवं नवाचारी गतिविधियों, आमजन के खान-पान की आदतों में सकारात्मक बदलाव तथा खाद्य प्रतिष्ठानों में आत्म-अनुपालन की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना भी इसका मुख्य उद्देश्य है. 

यह भी पढ़ें: MP Elections 2023: कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के बयान से 19 जिलों में राजनीति गरमाई, सरकार बनाने में अहम रोल

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
MP में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार: CM यादव
MP में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार: CM यादव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget