एक्सप्लोरर

गैंगवार से दहशत! इंदौर में घूरने को लेकर हुए विवाद में बदमाशों ने हत्यारोपी पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

Indore Firing News: इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में बदमाशों के ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत फैल गई. इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस इसे गैंगवार से जोड़कर देख रही है.

Indore News Today: इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में एक हत्यारोपी बदमाश पर चार लोगों ने अंधाधुन फायरिंग करते हुए गोलियां बरसाई. जिस बदमाश पर गोली बरसाई गई वह हत्या के आरोप में जेल की हवा खा चुका था. इस घटना को अनिल दीक्षित हत्याकांड से जोड़ कर देखा जा रहा है. 

पुलिस ने जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो अन्य साथी फरार है. इंदौर के पुलिस उपायुक्त विनोद कुमार मीना ने बताया कि एरोड्रम थाना क्षेत्र में चार बदमाशों ने भरत उर्फ गोलू नमक बदमाश पर गोलियां चलाई थी.

हत्यारोपी पर बरसाई गोलियां
पुलिस उपायुक्त विनोद कुमार मीना ने बताया कि गोलू ने आरोपियों पर पत्थर बरसाए, इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए. पुलिस के मुताबिक, गोलू साल 2022 में हीरानगर थाना क्षेत्र में हुए अनिल दीक्षित हत्याकांड का आरोपी है. 

पुलिस के मुताबिक, गोलू कुछ महीने पहले जमानत पर बाहर आया है. घटना के समय गोलू घर के बाहर खड़ा हुआ था, उसी समय दो गाड़ियों पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दिया. 

इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमार कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है. पुलिस हमला करने वाले आरोपियों में से एक अश्विन उर्फ भय्यू को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना को गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है. 

तीन आरोपी हैं फरार
एरोड्रम थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि इस मामले में अश्विन के अलावा विक्की यादव, राहुल और छोटू कसेरा के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है. तीनों आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. 

थाना प्रभारी राजेश साहू ने कहा कि उम्मीद है कि शाम तक सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस ने बताया कि घूरने की बात को लेकर बुधवार को दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसके चलते गोली कांड हुआ है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर कार-पिकअप की भीषण टक्कर, चार लोगों की दर्दनाक मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget