एक्सप्लोरर

नए साल पर इंदौरवासियों के लिए खुशखबरी, जल्द पटरी पर दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन, बस हरी झंडी मिलने का इंतजार

Indore Metro: नए साल पर इंदौरवासियों के लिए खुशी की खबर है. मेट्रो ट्रेन के संचालन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आयी है. अधिकारियों का कहना है कि हरी झंडी मिलने का इंतजार किया जा रहा है.

Indore Metro Train: नए साल में इंदौर वासियों को मेट्रो ट्रेन की सुविधा मिलने वाली है. उम्मीद है कि अगले महीने से मेट्रो पटरी पर दौड़ने लगेगी. मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) की तैयारी अंतिम चरण में है. बस मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त  (CMRS) की हरी झंडी का इंतजार है. अधिकारियों का कहना है कि हरी झंडी मिलने के बाद मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा. दावा किया जा रहा है कि जनवरी या फरवरी माह में मेट्रो ट्रेन दौड़ने लगेगी.

बुधवार को अधिकारियों ने बताया कि शुरुआत में गांधीनगर स्टेशन से सुपर कॉरिडोर के स्टेशन क्रमांक 3 के बीच लगभग 6 किलोमीटर के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले गलियारे पर मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी. उन्होंने बताया कि इस कॉरिडोर पर मेट्रो रेल प्रायोगिक परीक्षण (ट्रायल रन) सितंबर 2023 में किया गया था. अधिकारियों ने आगे बताया कि मेट्रो का संचालन शुरू होने के बाद मार्ग की लंबाई भी बढ़ाई जाएगी. कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक मेट्रो शुरू होने से सड़क यातायात का दबाव कम होगा. इसके अलावा लोगों को कम समय में सफर की सुविधा भी मिलेगी.

शुरुआत में चलाई जाएगी तीन डिब्बों की मेट्रो ट्रेन

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शुरुआत में तीन डिब्बों की मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी. यात्रियों की संख्या बढ़ने पर मेट्रो में तीन अतिरिक्त डिब्बे जोड़ दिए जाएंगे. डिब्बों को बढ़ाने का फैसला यात्रियों की तादाद पर निर्भर होगा. बताया जा रहा है कि मेट्रो ट्रेन के एक डिब्बे में 300 यात्री सफर करेंगे और सीट पर बैठने वाले 50 यात्री शामिल हैं. इंदौर में 7500 करोड़ की लागत वाली मेट्रो ट्रेन परियोजना के पहले चरण नींव 14 सितंबर 2024 को रखी गई थी.  शहर में गोल आकार वाला करीब 31.50 किलोमीटर लंबा मेट्रो ट्रेन का गलियारा का बनाया जाना है. मेट्रो ट्रेन के चलने की खबर से इंदौर वासी उत्साहित हैं. 

ये भी पढ़ें-

सिंहस्थ 2028 को लेकर अहम निर्णय, उज्जैन की प्रमुख सड़कों का होगा चौड़ीकरण, कब से शुरू होगा काम?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश: मातम में बदलीं खुशियां, बेटी की शादी का सामान ला रही मां की सड़क हादसे में मौत
मध्य प्रदेश: मातम में बदलीं खुशियां, बेटी की शादी का सामान ला रही मां की सड़क हादसे में मौत
MP: सागर में शराब माफिया के हमले में दूसरे युवक की भी मौत, शव रखकर प्रदर्शन, शाहपुर का बाजार बंद
सागर में शराब माफिया के हमले में दूसरे युवक की भी मौत, शव रखकर प्रदर्शन, शाहपुर का बाजार बंद
ग्वालियर में NH-44 पर तेज रफ्तार कार खंभे से टकराई, पटाखों से भड़की आग में दो की मौत, एक गंभीर
ग्वालियर में NH-44 पर तेज रफ्तार कार खंभे से टकराई, पटाखों से भड़की आग में दो की मौत, एक गंभीर
मध्य प्रदेश: भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल, MP सरकार का फैसला
मध्य प्रदेश: भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल, MP सरकार का फैसला

वीडियोज

Somnath Amrit Mahotsav: PM Modi ने सरदार वल्लभभाई पटेल को किया याद | Gujarat | BJP | Breaking
Somnath Amrit Mahotsav: Air Force planes created a 'heart' from smoke during Somnath festival
Thalapathy Vijay Car Collection, Swift से BMW i7 तक | Actor से Leader की Journey #vijay #autolive
Top 3 Hyundai cars in India over 30 years including Creta, Santro and more | #hyundai #autolive
Driving a Porsche 911 GTS Hybrid to have a Vada Pav in Mumbai | #porsche #porsche911 #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सीटों की संख्या 850 करने को शशि थरूर ने बता दिया मजाक, कहा- चीन जैसा...
लोकसभा में सीटों की संख्या 850 करने को शशि थरूर ने बता दिया मजाक, कहा- चीन जैसा...
इल्तिजा मुफ्ती के खिलाफ बड़ा एक्शन! X अकाउंट को भारत में किया गया बैन
इल्तिजा मुफ्ती के खिलाफ बड़ा एक्शन! X अकाउंट को भारत में किया गया बैन
'कोई ताकत भारत को...', सोमनाथ से पीएम मोदी ने दुनिया को दिया अग्रेसिव मैसेज
'कोई ताकत भारत को...', सोमनाथ से पीएम मोदी ने दुनिया को दिया अग्रेसिव मैसेज
IPL 2026: भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, जानिए ऑरेंज कैप की रेस में कौन सबसे आगे
IPL 2026: भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, जानिए ऑरेंज कैप की रेस में कौन सबसे आगे
थलापति विजय के पास कितना सोना? पत्नी संगीता के पास है इतने करोड़ की जूलरी
थलापति विजय के पास कितना सोना? पत्नी संगीता के पास है इतने करोड़ की जूलरी
Explained: राष्ट्रपति चुनाव कितनी आसानी से जीतेगी बीजेपी? लोकसभा के जख्मों पर कैसे लगेगा पांच विधानसभा चुनावी नतीजों का 'मरहम'
राष्ट्रपति चुनाव कितनी आसानी से जीतेगी बीजेपी? लोकसभा के जख्म पर विधानसभा चुनावी नतीजों का मरहम
Video: पैसे निकालने पहुंचा शख्स तो एटीएम में चल रहा था सैलून, वीडियो देख घूमा यूजर्स का माथा, ले लिए मजे
Video: पैसे निकालने पहुंचा शख्स तो एटीएम में चल रहा था सैलून, वीडियो देख घूमा यूजर्स का माथा, ले लिए मजे
Overhydration Risk: क्या गर्मी में सिर्फ पानी पीना है खतरनाक? डॉक्टर से जानें चौंकाने वाला सच
क्या गर्मी में सिर्फ पानी पीना है खतरनाक? डॉक्टर से जानें चौंकाने वाला सच
Embed widget