एक्सप्लोरर

इंदौर नगर निगम ने 8 हजार करोड़ का बजट किया पेश, टैक्स की दरों में बढ़ोतरी, जानें फायदा और नुकसान

Indore Nagar Nigam: इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कांग्रेस पार्षदों के हंगामे को शहीदों का अपमान बताया. उन्होंने कहा कि इंदौर एक के बाद एक नवाचारों से कीर्तिमान बना रहा है.

Indore Municipal Corporation Budget: इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज (मंगलवार) वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए नगर निगम का बजट पेश किया. इस बार 8 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया गया है. 15 साल बाद नगर निगम ने टैक्स की दरों में बढ़ोतरी की है.

ठेकेदारों को समय पर भुगतान के साथ नए ब्रिज बनाने और चलित पाठशाला शुरू करने की बात भी महापौर ने कही है. इस बार 2 फीसद ग्रीन सेस टैक्स की भी वसूली होगी. महापौर ने बजट भाषण में कहा कि सिंगल आईडी से टैक्स वसूली का काम जल्द शुरू होगा. 

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि पिछले 15 साल से टैक्स में बढ़ोतरी नहीं की गयी है जबकि इंदौर की सीमा में 29 गांव शामिल हुए हैं. ऐसे में शहर को विकसित करने के लिए टैक्स बढ़ाना जरूरी है. संपत्ति कर में व्यवसायिक रूप से सात रुपये और रहवासी इलाकों में जोन वाइज तीन रुपये बढ़ाए गए हैं. इसके अलावा वॉटर टैक्स में ₹100 की बढ़ोतरी प्रस्तावित है. लोगों को राहत देते हुए इंदौर नगर निगम ने इस बार कचरा कलेक्शन पर अतिरिक्त कर नहीं लगाया है.

8 हजार करोड़ का बजट पेश

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि 75 फीसद की छूट उषा, आशा कार्यकर्ताओं समेत महिला सुपरवाइजर को बस से यात्रा करने पर मिलेगी. इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहे बाहरी बच्चों को भी सिटी बस में 25 फीसद की छूट का प्रावधान है. कांग्रेसी पार्षदों केहंगामे को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने विकास विरोधी बताया. उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर नगर निगम और विजन 2050 के डेवलपमेंट का बजट है. महापौर ने कहा कि कांग्रेस पार्षद दल ने मीडिया में प्रचार पाने के लिए हंगामा किया.


इंदौर नगर निगम ने 8 हजार करोड़ का बजट किया पेश, टैक्स की दरों में बढ़ोतरी, जानें फायदा और नुकसान

कांग्रेस पार्षदों ने किया हंगामा

उन्होंने कहा कि बजट को पेश करने से पहले सदन में शहीद जवानों और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी जा रही थी. कांग्रेस पार्षद दल ने शोर शराबा कर देश के शहीदों का अपमान किया है. कांग्रेस को शहर से जुड़े विषयों एवं विकास कार्यों पर सकारात्मक सुझाव देने चाहिए थे. इंदौर की जनता नकारात्मक मानसिकता के खिलाफ है. 

महापौर ने कहा, "शहर ने स्वच्छता सर्वेक्षण में सात बार, स्मार्ट सिटी, क्लीन एयर, वाटर प्लस सिटी में नंबर वन की उपलब्धियां प्राप्त की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर को नया दौर कहते हैं. इंदौर के बायो प्लांट की प्रशंसा आर्थिक सर्वेक्षण में की गयी है. इंदौर एक के बाद एक नवाचारों से कीर्तिमान बना रहा है. नगर निगम आत्मनिर्भर होने की ओर अग्रसर है. ऐसे में कांग्रेस इंदौर के विकास को पचा नहीं पा रही है. शहर हित से जुड़े मुद्दों पर हंगामा करना कांग्रेस की संस्कृति रही है." 

कांग्रेस का कहना है कि इंदौर नगर निगम में पहले भी कई घोटाले हुए हैं.


इंदौर नगर निगम ने 8 हजार करोड़ का बजट किया पेश, टैक्स की दरों में बढ़ोतरी, जानें फायदा और नुकसान

अभी हाल ही में फर्जी बिल घोटाला भी सामने आया है. कांग्रेस की मांग थी कि बजट से पहले घोटालों पर बात हो. सभापति ने कांग्रेस पार्षद की मांग को अनसुना कर दिया. बिना सुने ही कांग्रेस पार्षदों को बाहर कर दिया गया. नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे का आरोप है कि नगर निगम में अधिकारी और नेताओं की मिलीभगत का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता पड़ता है. उन्होंने कहा कि विपक्ष मामले में बड़े प्रदर्शन की तैयारी कर रहा है. 

MP Weather: एमपी में मानसून मेहरबान! सामान्य से 9 फीसदी अधिक हुई बारिश, पश्चिमी भाग में टूटा रिकॉर्ड

 

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget