एक्सप्लोरर

Indore News: CM शिवराज बोले- PM मोदी के बिना नहीं चल सकती दुनिया, बाहर से कठोर और अंदर से हैं संवेदनशील

MP News: शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मोदी देखने में कठोर लग सकते हैं लेकिन वे अंदर से उतने ही संवेदनशील हैं. मोदी असाधारण व्यक्तित्व हैं. मोदी जी अब दुनिया के लीडर हैं.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में नगर के प्रबुद्धजनों के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की राजनीतिक यात्रा के उत्कर्ष 20 वर्ष पर आधारित पुस्तक मोदी@20 का अनावरण किया. पुस्तक में विभिन्न हस्तियों द्वारा लिखे गए लेखों का संकलन है. दरअसल रविवार देर शाम प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 20 वर्षों की उत्कर्ष राजनीतिक यात्रा की गाथा मोदी@20 का विमोचन करने इंदौर (Indore) आए थे. सबसे पहले उपस्थित सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गान के साथ की गई. 

दिखाई गई डॉक्यूमेंट्री भी
ब्रिटेन की महारानी के निधन के कारण घोषित राजकीय अवकाश के कारण किसी का स्वागत सत्कार नहीं किया गया. स्वच्छ भारत अभियान (Swachh Bharat Mission), उज्जवला योजना (Ujjwala Yojana) सहित अन्य योजनाओं पर तैयार डॉक्यूमेंट्री भी कार्यक्रम में दिखाई गई. पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने विमोचन के मौके पर कहा कि पीएम मोदी ने जो भी कहा उसे पूरे देश ने आत्मसात किया है. उनके कारण खेलने वालों से लेकर झाड़ू लगाने वालों तक में उत्साह है. एक वैज्ञानिक को जब लगता है कि मुझे सफलता नहीं मिली तो उसे भरोसा होता है कि मोदी जी का कंधा मेरे साथ है.

Bhopal News: तलाकशुदा पुरुषों की 'डिवोर्स सेरेमनी' हुई कैंसिल, 'जयमाला विसर्जन'...'जेंट्स संगीत' का भी होना था आयोजन

क्या कहा सीएम शिवराज ने
मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री द्वारा पुस्तक का विमोचन किया गया. विमोचन करने के बाद माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इंदौर को मेरा प्रणाम है. यह पुस्तक किसी व्यक्ति का महिमामंडन नहीं है, यह पुस्तक देश का महिमामंडन करती है. इस पुस्तक के लेखक कितने लब्ध प्रतिष्ठित हैं यह आप सभी जानते हैं. 

सीएम ने कहा, स्वर कोकिला स्वर्गीय लता मंगेशकर जी ने इसकी प्रस्तावना लिखी है और वह लिखती हैं कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने संसद पर माथा टेका था तब देश एक अलग ही भाव से भर गया था और जब नरेंद्र मोदी जी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने पुणे में दीनानाथ मंगेशकर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन करने के आग्रह को सहर्ष स्वीकार किया था, तब से मैं उन्हें अपना भाई मानती हूं.

दुनिया मोदी के बिना नहीं चल सकती-सीएम
वहीं शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मोदी देखने में कठोर लग सकते हैं लेकिन वे अंदर से उतने ही संवेदनशील हैं. मोदी असाधारण व्यक्तित्व हैं. मोदी जी अब दुनिया के लीडर हैं. अब दुनिया उनके बिना चल नहीं सकती. मोदी जी ने झाड़ू उठाई तो पूरा देश झाड़ू लेकर खड़ा हो गया. वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े अपनी यादों के किस्से भी सुनाए. 

क्या है किताब का नाम 
गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में चुनावी राजनीति में सीएम और पीएम के पद पर काम करते हुए अपने 20 साल पूरे किए हैं. किताब में उनकी इसी 20 साल की जीवनयात्रा के बारे में बताया गया है. इसकी प्रस्तावना स्वर कोकिला स्वर्गीय लता मंगेशकर ने लिखी है. किताब का नाम ‘मोदी@20 ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ है. वहीं अलग-अलग क्षेत्र की हस्तियों ने इस किताब में अपने लेख लिखे है.

Jabalpur News : कौन होगा शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का उत्तराधिकारी, इन दो दंडी स्वामी के नाम सबसे आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget