एक्सप्लोरर

Indore Fire: कचरे की पहाड़ी में लगी भीषण आग, आसमान में धुएं का गुबार, पास में स्थित बायो सीएनजी प्लांट सुरक्षित

Indore Fire News: इंदौर शहर से धुआं दिखा तो लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी. नगर निगम के टैंकर और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. इसके बाद पानी डालकर उसे बुझाने की कोशिश शुरू की गई.

Indore News: इंदौर के देवगुराडिया (Devguriya) स्थित एशिया के सबसे बड़े बायो सीएनजी प्लांट (Bio CNG Plant) से लगी कचरे की पहाड़ी (Mountain) पर अचानक आग लग गई. आग कचरे में इतनी जल्दी फैली कि इसे रोकना मुश्किल हो गया. इस दौरान कई किलोमीटर तक आग के गुबार देखे गए. आग की वजह से लगे चक्का जाम में मरीजों तक को ले जा रही एंबुलेंस भी फंसी रही. 

आग बुझाने में करनी पड़ी भारी मशक्कत 
जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर तीन बजे करीब इंदौर के पास स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में अचानक आग लग गई. देवगुराड़िया की पहाड़ी के पास बायो सीएनजी प्लांट के करीब लाखों टन कचरे की पहाड़ी में आग लगते ही पूरे इलाके में इसकी दुर्गंघ फैल गई. इंदौर शहर से धुआं दिखा तो लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी. आग की सूचना मिलते ही नगर निगम के टैंकर और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. इसके बाद आग पर पानी डालकर उसे बुझाने की कोशिश शुरू की गई. लेकिन हवा से फैल चुकी आग को बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी. धुआं इतना अधिक था कि कई किमी दूर से दिखाई दे रहा था. बताया जा रहा है कि आग की चपेट में एक पोकलेन मशीन भी आ गई.

नेमावर रोड पर घंटों लगा रहा जाम
इस दौरान अफरातफरी के कारण नेमावर रोड पर घंटों तक जाम की स्थिति बन गई. इसमें दो अलग—अलग मरीजों को ले जा रही दो एंबुलेंस भी फंस गईं. इस कारण मरीजों को ले जाने के लिए परिजन परेशान हो गए. जानकारी के अनुसार, जिस समय यह आग लगी, उसी समय इंदौर निगम महापौर और कमिश्नर सहित अधिकारी कमरे में बैठक कर रहे थे. लेकिन, किसी भी अधकारी ने द्वारा मौके पर पहुंचना मुनासिब नहीं समझा.

मीडियाकर्मियों को भी कवरेज करने से रोका
आग की सूचना पर जब मीडियाकर्मी भीषण आग की कवरेज पर जब पहुंचे तो वहां मौजूद सिटी चीफ और उनके साथियों ने मीडियाकर्मियों को अंदर प्रवेश कर कवरेज करने से रोक लगा दी. जब उनसे निगम की बड़ी लापरवाही के चलते लगी आग के बारे में मीडियाकर्मियों ने जानकारी लेना चाही तो वे वरिष्ठ अधिकारियों का हवाला देते रहे. लापरवाही छुपाने के लिए नगर निगम कर्मियों ने ट्रेंचिंग ग्राउंड के गेट तक को बंद कर दिया.

एशिया का है सबसे बड़ा बायो सीएनजी प्लांट
गौरतलब हो कि जिस जगह आग लगी, उसी से लगा एशिया का सबसे बड़ा बायो सीएनजी प्लांट है. इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. बता दें कि इंदौर शहर का सारा कचरा ट्रेंचिंग ग्राउंड में ही जमा होता है. पहले भी कई बार निगम की लापरवाही के चलते आग लग चुकी है. कही आग बायो सीएनजी प्लांट में लगा जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था.

यह भी पढ़ें: Singrauli Accident: दुल्हन को लेकर लौट रही बारातियों की बस पेड़ से टकराई, हादसे में 50 लोग घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
मध्य प्रदेश: शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप उड़ा ले गए चोर, क्रेन-ट्रक लेकर पहुंचे थे 30 बदमाश
मध्य प्रदेश: शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप उड़ा ले गए चोर, क्रेन-ट्रक लेकर पहुंचे थे 30 बदमाश
धार भोजशाला विवाद के बीच क्या आज हो सकेगी जुमे की नमाज? क्या है मौजूदा स्थिति, जानें
धार भोजशाला विवाद के बीच क्या आज हो सकेगी जुमे की नमाज? क्या है मौजूदा स्थिति, जानें
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?

वीडियोज

Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget