एक्सप्लोरर

भोपाल के बाद अब इंदौर में भी सामने आया 90 डिग्री मोड़ का ब्रिज, क्या है विवाद?

Indore Bridge 90 Degree: इंदौर में ब्रिज के डिजाइन पर उठ रहे सवाल को लेकर पीडब्ल्यूडी ने सफाई दी है. अधिकारी ने कहा कि ब्रिज पूरी तरह बना नहीं है और ब्रिज डिजाइन को लेकर पुनः परीक्षण किया जा रहा है.

भोपाल के ऐशबाग ब्रिज जो अपने 90 डिग्री की डिजाइन से विवादों में बना था, उसी तर्ज पर अब इंदौर में भी 90 डिग्री का रेलवे ओवर ब्रिज सामने आया है. दरअसल, इंदौर के पोलो ग्राउंड में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज 90 डिग्री के एंगल से बनाया जा रहा है.

यह ब्रिज पोलो ग्राउंड से एम आर 4 को जोड़ता है. यह भागीरथपुरा जाने वाला रोड के आवागमन को भी जोड़ता है. फिलहाल इसका कार्य चल रहा है और कुछ पिलर खड़े हो चुके हैं. उसमें अब जाकर 90 डिग्री मोड़ की बात सामने आयी है. डिजाइन में ब्रिज में 90 डिग्री के दो टर्न बनाए गए हैं.

पीडब्ल्यूडी अधिकारी ने क्या कहा?

इस मामले पर पीडब्ल्यूडी ब्रिज सेल प्रभारी गुरमीत कौर का कहना है कि ब्रिज के डिजाइन को लेकर कई बात सामने आ रही है, लेकिन अभी ब्रिज पूरी तरह बना नहीं है और ब्रिज डिजाइन को लेकर पुनः परीक्षण किया जा रहा है और यदि इसमें कोई खामी होती तो सुधार किया जा सकता है. 

इस बीच ब्रिज को लेकर राजनीति भी शुरू हो चुकी है. पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन सिंह वर्मा ने भी सवाल खड़े करते हुए कहा है कि यह ब्रिज भ्रष्टाचार की कहानी निर्मित करता है.

कांग्रेस का निशाना

उन्होंने कहा कि किसी की जमीन बचाने की लिए किसी ने करोड़ों रुपये की रिश्वत दे दी, उसे फायदा पहुंचाने के लिए मोड़ दिया गया. यह भ्रष्टाचार की कहानी है. 

सज्जन सिंह वर्मा ने कहा, ''इंदौर का इंजीनियर भोपाल के इंजीनियर से बड़ा दिखना चाहता है. भोपाल में एक मोड़ दिया तो वहीं, इंदौर में दो कदम आगे दो मोड़ की डिजाइन दे दी. इसे लेकर कांग्रेस द्वारा आंदोलन किया जाएगा.''

मध्य प्रदेश कांग्रेस का सरकार पर हमला

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने खबर शेयर करते हुए लिखा, ''भोपाल में 90 डिग्री के पुल की अपार सफलता के बाद अब लीजिए इंदौर का एक और नायाब नमूना.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
MP में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार: CM यादव
MP में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार: CM यादव

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
Embed widget