एक्सप्लोरर

पिता ही निकला कातिल, दीपावली पर शराबी बेटे के खून से रंगे हाथ, जानिए ये बड़ी वजह

Indore News: इंदौर के पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि 2 दिन पहले बिचोली मर्दाना इलाके में एक युवक का शव उसी के घर में बरामद किया गया था. शरीर पर चोट के निशान थे.

Indore News: एमपी के इंदौर के बिचोली मर्दाना इलाके में युवक की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है. मृतक का पिता ही हत्या का आरोपी निकला. बेटा शराब का आदी था और कई आपराधिक मामलों में लिप्त रह चुका था. बेटे से परेशान होकर पिता ने ही उसकी हत्या कर दी.

इंदौर के पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि 2 दिन पहले बिचोली मर्दाना इलाके में एक युवक का शव उसी के घर में बरामद किया गया था. शरीर पर चोट के निशान थे. इस मामले में जब पुलिस ने जांच की तो मृतक की पहचान चेतन नवरंग के रूप में हुई. उसके पिता श्यामलाल नवरंग ने ही थाने पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पिता श्यामलाल ने पुलिस को बताया कि जब चेतन घर में प्रवेश कर रहा था, उस समय तो बदमाश आए और उसे चाकू मार कर फरार हो गए.

इसके बाद पुलिस ने अंधे कत्ल का मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू की. जब पुलिस ने गंभीरता से पूरे मामले की जांच की तो पिता की भूमिका संदिग्ध दिखाई दी. पुलिस ने श्यामलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने पिता को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया.

शराब के नशे में उत्पात मचाता था मृतक चेतन

आरोपी श्यामलाल ने कहा कि वे एक गैस एजेंसी में काम करते हैं. उनका पुत्र चेतन आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था. वह आए दिन मारपीट और अन्य वारदातों को अंजाम देता था. इसके अलावा शराब पीने के लिए वह घर वालों को भी प्रताड़ित करता था. उसने परिजनों की नाक में दम कर रखा था.

सोते हुए बेटे पर टूट पड़े श्याम लाल

श्यामलाल ने बताया कि आरोपी उनके पुत्र चेतन में घटना वाले दिन भी परिवार के लोगों के साथ अभद्रता की थी. वह शराब के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता था. इसी वजह से उनका आए दिन विवाद होते रहता था. घटना वाली रात जब चेतन सो रहा था, उसी समय उसके पिता श्यामलाल ने मोगरी से हमला कर उसकी हत्या कर दी.

इसे भी पढ़ें: 'गाय के नाम पर वोट...', जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget