एक्सप्लोरर

इंदौर: PM मोदी के शपथ ग्रहण पर जश्न मना रहे थे BJP कार्यकर्ता, तभी पार्टी कार्यालय में लगी भीषण आग

Indore BJP Office Fire: इंदौर बीजेपी ऑफिस में हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. इमारत की अन्य मंजिलों तक पहुंचने से पहले आग को जल्दी से बुझा दिया गया.

Indore BJP Office Fire: इंदौर में एक ओर बीजेपी कार्यकर्ता शपथ ग्रहण समारोह का जश्न मनाने में व्यस्त थे और दूसरी ओर देखते ही देखते पार्टी ऑफिस की सबसे ऊपर वाली चौथी मंजिल पर पटाखे फोड़ने के बाद भयानक आग लग गई. यहां कुछ अटाला और सोफे के गद्दे सहित पुराना सामान रखा था. संभवत: इसी में आग लग गई होगी.

दरअसल, बीती शाम एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर बीजेपी के देपालपुर के विधायक मनोज पटेल और कार्यकर्ताओं द्वारा पटाखे फोड़ने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय की चौथी मंजिल पर आग लग गई.

दमकल विभाग ने आकर बुझाई आग
यह घटना जावरा कंपाउंड स्थित बीजेपी कार्यालय में रात करीब 9:15 बजे हुई, जब कार्यकर्ता शपथ ग्रहण समारोह का जश्न मना रहे थे और रॉकेट छोड़ रहे थे. लेकिन चौथी मंजिल पर इसी दौरान एक रॉकेट फटने से आग लग गई. पुलिस और दमकल विभाग ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. इमारत की अन्य मंजिलों तक पहुंचने से पहले आग को जल्दी से बुझा दिया गया.

फायर ब्रिगेड टीम ने बताया कि जैसे ही खबर मिली दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. इनमें से दो गाड़ियों ने एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया. आग को पूरी तरह से बुझाने के लिए 30,000 लीटर से अधिक पानी का इस्तेमाल किया गया.

एहतियात के तौर पर दो फीडरों पर बिजली आपूर्ति बंद
भाजपा कार्यालय में आग लगने की घटना के कारण वेस्ट डिस्कॉम ने दो फीडरों पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी. वेस्ट डिस्कॉम के अधिकारियों ने कहा कि चूंकि घटनास्थल जावरा कंपाउंड में इमारत के पास से गुजरने वाली 11 केवी बिजली लाइन के करीब था, इसलिए आग के कारण बिजली गुल होने से बचने के लिए एहतियात के तौर पर आपूर्ति बंद कर दी गई थी जिसे बाद में सुचारु किया गया. 

यह भी पढ़ें: जानिए कौन हैं धार की सावित्री ठाकुर, केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget