एक्सप्लोरर

Indore News: बजरंग दल और VHP कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज का मामला, DCP हटाए गए

Police Lathi Charge: VHP और बजरंग दल द्वारा थाने का घेराव करने पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज कर दिया. मामले में हिंदू संगठनों ने प्रशासन ने अल्टीमेटम दिया, जिसके बाद अधिकारियों पर गाज गिरी.

Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) में बजरंग दल (Bajrang Dal) कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज (Lathi Charge) की घटना के बाद, लाठीचार्ज की गाज पलासिया थाना प्रभारी सहित डीसीपी धर्मेंद्र भदौरिया (Dharmendra Bhadoria) पर भी गिरी. जिन्हें गृह विभाग ने डीसीपी सिटी (DCP City) से हटाते हुए आरएपीटीसी अटैच कर दिया है. गौरतलब है कि हिंदू संगठनों (Hindu Organizations) ने सरकार को इस मामले में 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था.

इस कार्रवाई से कुछ देर पहले पलासिया चौराहे पर हुई कार्रवाई को बजरंग दल ने पुलिस अधिकारियों की खीज बताते हुए आरोप लगाया कि, पुलिस ने चुनिंदा कार्यकर्ताओं को टारगेट करते हुए लाठीचार्ज किया. बजरंग दल ने मौके पर मौजूद डीसीपी, एसीपी सहित तीन टीआई को बर्खास्त करने की मांग की. बजरंग दल ने इसके लिए शासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया था. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बीजेपी के अध्यक्ष और उनके बेटे बिलाल खान पर ड्रग तस्करी के गंभीर आरोप भी लगाए.

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को किया टारगेट- वीएचपी नेता

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा बढ़ती नशाखोरी के विरोध में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार (15 जून) को दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पलासिया थाने का घेराव किया. इसी दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां चलाईं. बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद पदाधिकारियों ने इस पूरी घटना को लेकर शुक्रवार को मीडिया से बात की.  विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री सोहन विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि पूरी घटना में पुलिस नशे के तस्करों के संरक्षणकर्ता की भूमिका में नजर आई. इसलिए उन्होंने नशाखोरी के खिलाफ अभियान चला रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को टारगेट कर लाठियां चलाई.

मीडिया से बातचीत में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री सोहन विश्वकर्मा ने बीजेपी नेता कमाल खान के बेटे बिलाल खान को एमडी ड्रग का आरोपी बताते हुए कहा कि जिस आरोपी पर इनाम घोषित है, उसके पिता के कहने पर बजरंग दल कार्यकर्ता पर झूठी एफआईआर दर्ज की जाती है. प्रदेश की बीजेपी सरकार और बीजेपी नेता के द्वारा पूरे मामले पर चुप्पी साधने के सवाल पर विहिप पदाधिकारियों ने कहा कि, बीजेपी अपना विचार खुद प्रस्तुत करे. 

बजरंग दल के नेता ने पुलिस पर लगाए ये आरोप

विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों के साथ बजरंग दल के विभाग मंत्री राजेश बिंजवे भी मौजूद थे. राजेश बिंजवे पुलिस के निशाने पर सबसे ज्यादा रहे और पुलिस ने उन्हें जमकर पीटा था. अपनी चोटें दिखाते हुए बिंजवे ने कहा कि यदि नशाखोरी के विरुद्ध और हिंदुत्व के लिए आवाज उठाना गलत है तो वे यह गलती बार- बार करेंगे. पलासिया चौराहे पर चक्काजाम करने के सवाल पर भी पदाधिकारियों का कहना था कि कार्यकर्ता थाने के अंदर ही थे लेकिन उन्हें पुलिसकर्मियों ने बाहर निकाल दिया. ऐसे में कार्यकर्ता सड़क पर आ गए. 

ये भी पढ़ें: Indore: 13 करोड़ की लागत वाला इंदौर एयरपोर्ट का नया कार्गो टर्मिनल शुरू, अब 60 हजार टन हुई क्षमता

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget