एक्सप्लोरर

चिलचिलाती गर्मी के बीच भोपाल में हुई बारिश, अब तेज लू का अलर्ट, जानें क्या रहेगा MP के मौसम का हाल

MP Heatwave Alert: मौसम विभाग का अनुमान है कि 24-25 मई से पूरा मध्य प्रदेश लू की चपेट में आ सकता है.

Madhya Pradesh Weather: मध्य प्रदेश में धूप के तीखे तेवर साफ देखे जा सकते हैं. गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रखा है. एमपी का रतलाम लगातार दूसरे दिन भी प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा. यहां मैक्सिमम टेंपरेचर 45 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, भोपाल और इंदौर में भी पारा बेहद हाई रहा. बुधवार को भोपाल में 43.9 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया और इंदौर में तापमान 43.4 डिग्री रहा. 

इसके अलावा, ग्वालियर में 43.7 डिग्री, उज्जैन में 43.8 डिग्री और जबलपुर में 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. वहीं, शिवपुरी, नौगांव, दतिया, गुना, खजुराहो, खंडवा, खरगोन, शाजापुर, दमोह और धार में भी तापमान 44 डिग्री से ज्यादा रहा. 

गर्मी के बीच भोपाल में हुई बारिश
हालांकि, भोपाल को हल्की राहत बुधवार को मिली जब चिलचिलाती धूप के बाद शाम को बारिश हुई. शाम को भोपाल, सीहोर और बुदनी के कई इलाकों में बादल और बारिश से मौसम कुछ संभला. वहीं, इससे कुछ इलाकों में उमस भी हो गई. 

मध्य प्रदेश में लू का अलर्ट
गुरुवार को भी सुबह से ही तेज धूप होने के कारण गर्मी भी तेज हो गई है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 24 और 25 मई से पूरा प्रदेश लू की चपेट में रह सकता है. दतिया, भिंड, मुरैना, निवाड़ी में तेज लू की आशंका है. वहीं, धार रतलाम, मंदसौर, नीमच, सतना, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और मैहर जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा, राजगढ़ और श्योपुर कला में भी लू चल सकती है. 

ग्वालियर में कहीं कहीं तेज लू चल सकती है. वहीं, वज्रपात होने के भी आसार हैं. कुछ दिन पहले ही बारिश की चेतावनी जारी की गई थी. इंदौर में लोगों को तेज धूप और गर्मी से राहत देने के लिए कई रेड सिग्नल चौराहों पर ग्रीन नेट लगाए गए हैं.

यह भी पढ़ें: दुबई पहुंचे बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, बोले- 'दुनिया का सबसे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
रीवा में कट्टे संग धमकी का वीडियो वायरल, 8 राउंड फायरिंग का भी दावा
रीवा में कट्टे संग धमकी का वीडियो वायरल, 8 राउंड फायरिंग का भी दावा

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Friday South OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget