एक्सप्लोरर

Hajj 2023: हज यात्रा की तीसरी किश्त जमा करने की तारीख बढ़ी, 21 मई को भोपाल से उड़ेगी पहली उड़ान

Hajj Yatra 2023: हज यात्रियों को हज की यात्रा पर जाने के लिए तीन किश्तों में धनराशि जमा करनी है, जिनमें से अब तक हज यात्री दो किश्तों में ढाई लाख रुपए जमा कर चुके हैं.

Madhya Pradesh: हज यात्रा पर जा रहे हज यात्रियों की पहली फ्लाइट राजधानी भोपाल से 21 मई को जाने वाली है, लेकिन इससे पहले हज यात्रियों को तीसरी किश्त की राशि जमा करना होगी. तीसरी किश्त जमा करने की आखिरी तारीख15 मई निर्धारित की गई थी, लेकिन सर्वर खराब होने की वजह से हज यात्री तीसरी किश्त जमा नहीं कर सके थे. यात्रियों की शिकायत के बाद अब तीसरी किश्त जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 18 मई कर दी गई है.

बता दें कि राजधानी भोपाल सहित पूरे मध्य प्रदेश से लगभग साढ़े सात हजार लोग हज की यात्रा पर जा रहे हैं. हज यात्रा के लिए अब तक यात्रियों से दो किश्तों के रूप में ढाई लाख रुपए की राशि जमा कराई जा चुकी है और अब तीसरी किश्त की राशि जमा कराई जानी है. इसके लिए 15 मई आखिरी तारीख निर्धारित की गई थी, लेकिन सरकारी पोर्टल के खराब होने की वजह से कई यात्री अपनी तीसरी किश्त की राशि जमा नहीं कर पाये थे. सोमवार को सुबह से ही कई लोग ऑनलाइन सेंटर पर पहुंचे, लेकिन सर्वर के ठप होने की वजह से तीसरी किश्त की राशि जमा नहीं हो पाई. लोगों ने शाम को हज कमेटी कार्यालय पहुंचकर अपनी परेशानी बताई, लेकिन इस मामले में कार्रवाई करने के लिए वहां कोई मौजूद नहीं था.

इंदौर में थे हज कमेटी के अफसर

बता दें भोपाल के साथ इंदौर को भी हज यात्रा के लिए इम्बार्केशन पाइंट बनाया गया है. इंदौर में व्यवस्थाओं के प्रबंध के लिए हज कमेटी के अधिकारी इंदौर में थे, जिससे भोपाल शिकायत करने पहुंचे हज यात्री और ज्यादा परेशान हो गए थे. अंतिम तारीख के चलते दिनभर कमेटी दफ्तर में आवाजाही चलती रही. लोगों ने इस मामले में कई शिकायतें कीं और हज कमेटी को इस संबंध में ई-मेल भी किए गए. देर शाम सेंट्रल हज कमेटी की ओर से तारीख बढ़ाने के लिए सर्कुलर जारी कर दिया गया. इसके तहत अब 18 मई तक हज पर जाने वाले यात्री किश्त जमा कर सकेंगे. 

बता दें हज यात्रा के लिए राजधानी भोपाल से पहली उड़ान 21 मई को उड़ने वाली है. इसी के चलते यात्री अपनी अंतिम तीसरी किश्त की राशि जमा कराने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं. इधर आखिरी तारीख होने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब सेंट्रल हज कमेटी द्वारा तीसरी किश्त की तारीख 18 मई किए जाने से हज यात्रियों ने भी राहत की सांस ली है.

ये भी पढ़ें: MP Politics: कमलनाथ के झूठ बोलने वाले बयान पर नरोत्तम मिश्रा ने किया पलटवार, कहा- वो झूठ बोलने की फैक्ट्री...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget