एक्सप्लोरर

पत्थरबाजी के बाद बदले गए गुना SP, मोहन यादव सरकार ने अब इस IPS अधिकारी को दी जिम्मेदारी

Guna SP Transfer: गुना में सांप्रदायिक तनाव के बाद एसपी संजीव कुमार सिन्हा को हटा दिया गया है. उनकी जगह अंकित सोनी को नया एसपी नियुक्त किया गया है.

Guna SP Transfer: हनुमान जयंती के मौके पर गुना जिले के कर्नलगंज क्षेत्र में हुए सांप्रदायिक तनाव और पत्थरबाजी के विवाद के बाद सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. इसके तहत गुना एसपी संजीव कुमार सिन्हा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है. उनकी जगह 2017 बैच के तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी अंकित सोनी को गुना का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है.

मोहन यादव सरकार ने जारी किया आदेश
यह फैसला देर रात राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के तहत लिया गया. एसपी संजीव कुमार सिन्हा को पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) भोपाल में पदस्थ किया गया है. वहीं, नए एसपी अंकित सोनी इससे पहले इंदौर नगरीय पुलिस में उपायुक्त (आसूचना एवं सुरक्षा) के पद पर कार्यरत थे. उनकी छवि एक सख्त लेकिन संवेदनशील और संतुलित प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मानी जाती है.

क्या है पूरा मामला?
घटना 12 अप्रैल की है, जब हनुमान जयंती पर कर्नलगंज क्षेत्र में निकाले जा रहे जुलूस के दौरान एक मस्जिद के सामने दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पत्थरबाजी की भी खबरें सामने आईं. हालांकि, तत्कालीन एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने मीडिया से बातचीत में दावा किया था कि “सीसीटीवी फुटेज में पत्थरबाजी की पुष्टि नहीं हुई है.”  

बयान से भड़के संगठन
एसपी के इस बयान पर कई हिंदू संगठनों ने तीखी आपत्ति जताई और सोशल मीडिया से लेकर प्रशासन तक विरोध दर्ज कराया. साथ ही प्रशासन द्वारा हनुमान जयंती की शोभायात्रा की अनुमति को लेकर भी सवाल खड़े किए गए. 

इसके बाद से ही प्रशासनिक हलकों में बदलाव की चर्चा शुरू हो गई थी, जिसे अब शासन ने आधिकारिक रूप दे दिया है.

जिले में कानून व्यवस्था को लेकर सख्ती की तैयारी
नए एसपी अंकित सोनी के सामने अब गुना जिले में शांति, सद्भाव और कानून-व्यवस्था को पुनः स्थापित करना सबसे बड़ी चुनौती होगी. साथ ही, विभिन्न समुदायों के बीच विश्वास बहाल कर एक निष्पक्ष और प्रभावी पुलिसिंग की आवश्यकता भी है.

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget