एक्सप्लोरर

MP Politics: अब समर्थकों से भी मिल गई हरी झंडी! कांग्रेस का दामन थामेंगे BJP के बागी नेता दीपक जोशी

Deepak Joshi Resignation: बीजेपी से नाराज चल रहे पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने राजनीतिक करियर को लेकर बड़ा फैसला किया है. इसके संकेत उन्होंने एक दिन पहले भी दे दिए थे. 6 मई को उसे अमलीजामा पहनाया जाएगा.

Deepak Joshi to Leave BJP: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता रहे कैलाश जोशी (Kailash Joshi) के बेटे और पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक जोशी (Deepak Joshi) को कार्यकर्ताओं से हरी झंडी मिल गई है. अब पूर्व मंत्री दीपक जोशी 6 मई को मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस का दामन थाम लेंगे. इस बात का खुलासा उन्होंने खुद मीडिया के समक्ष किया है. मीडियाकर्मियों से चर्चा करते हुए दीपक जोशी ने कहा कि ईमानदारी पर चोट बर्दाश्त नहीं कर सकता, जो कार्यकर्ता 50-60 सालों से  बीजेपी में हैं, उनकी बजाय अब बाहरी लोगों को तवज्जों दी जा रही है, यह ठीक नहीं है.
 
दीपक जोशी ने कहा, 'भाजपाइयों की उपेक्षा हो रही है. बार-बार जो गलत हुआ उसके संबंध में पार्टी और संगठन को बताया गया, लेकिन हर बार अनदेखी की गई. अब सिद्धांतों से समझौता नहीं कर सकता. कार्यकर्ता और बागली क्षेत्र की जनता से रायमशवीरा किया है. सभी की यही इच्छा है कि कांग्रेस में जाना है, इसलिए जा रहा हूं.'
 
एक दिन पहले ही जोशी ने दिए थे संकेत
बता दें पूर्व विधायक दीपक जोशी ने एक दिन पहले ही कांग्रेस में जाने के संकेत दिए थे. तो वहीं पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भी इशारों-इशारों में कहा था कि निर्णय दीपक जोशी को ही करना है. कांग्रेस में जाने से पहले पूर्व मंत्री एक दिन पहले राजधानी भोपाल से अपने विधानसभा क्षेत्र बागली पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं से चर्चा की उनकी राय ली. कार्यकर्ताओं से मिली हरी झंडी के बाद ही दीपक जोशी 6 मई को कांग्रेस का दामन थामेंगे.
 
साल 1962 से रहा BJP का गढ़
बता दें बागली विधानसभा क्षेत्र बीजेपी का गढ़ है.  यहां से साल 1962 में पहली बार कैलाश चंद्र जोशी भारतीय जनसंघ से विधायक चुने गए, इसके बाद 1967-1972 में भी जनसंघ से कैलाश जोशी विधायक बने. 1977 में जनता पार्टी से कैलाश जोशी विधायक बने, इसके बाद साल 1980, 1985, 1990 और 1993 में भी कैलाश जोशी भारतीय जनता पार्टी की और से विधायक चुने गए. इसके बाद पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी बीजेपी से विधायक चुने गए. वह एमपी मंत्रीमंडल में शिक्षा मंत्री भी रहे, लेकिन साल 2018 में वह चुनाव हार गए थे.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget