एक्सप्लोरर

MP News : नौकर ने सात साल की बच्ची के साथ रेप के बाद किया मर्डर, परिजनों के साथ बच्ची को खोजने का नाटक भी करता रहा आरोपी

MP News: बच्ची के परिजनों को उस पर शक तब हुआ, जब वह भी अचानक गायब हो गया. पुलिस ने बड़डू को खोजकर गिरफ्तार कर लिया. सागर निवासी आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने का जुर्म कुबूल कर लिया.

MP News : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नरसिंहपुर (Narshinghpur) जिले में एक शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां शादी समारोह में आई एक सात साल की बच्ची का अपहरण कर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी. आरोपी इतना शातिर था कि बच्ची के शव को खेत में भूसे के ढेर में छिपा कर बच्ची के परिजनों के साथ उसकी तलाश का नाटक भी करता रहा. सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने बरामद किया बच्ची का शव

एसपी विपुल श्रीवास्तव के मुताबिक इस संगीन मामले में आरोपी घर का नौकर निकला. उसे बच्ची के परिजनों ने उसकी देखभाल करने के लिए रखा था.पुलिस ने 25 साल के आरोपी बड़डू ठाकुर को गिरफ़्तार कर उसकी निशानदेही पर बच्ची के शव को बरामद कर लिया है.

नरसिंहपुर के स्टेशन थाना क्षेत्र में स्थित वीरा मेरिज गार्डन में नंदवारा गांव निवासी एक परिवार शादी समारोह में शामिल होने आया था. सोमवार की रात यहां से उनकी सात साल की बेटी अचानक ग़ायब हो गई. बच्ची की देखभाल करने के लिए रखे गए नौकर बड़डू ठाकुर द्वारा ने गायब होने की जानकारी दी. इसके बाद नौकर ने परिजनों के साथ मिलकर बच्ची की खोजबीन शुरू कर दी. 

नौकर पर कैसे हुआ शक

बच्ची के परिजनों को उस पर शक तब हुआ, जब वह भी अचानक गायब हो गया. इसके बाद पुलिस ने बड़डू को खोजकर उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में सागर निवासी आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने का जुर्म कुबूल कर लिया. आरोपी ने बताया कि पकड़े जाने के डर से उसने बच्ची की लाश को एक खेत में रखे भूसे ढेर में छिपा दिया था. उसके बाद वह बच्ची के परिजनों के साथ उसको खोजने का नाटक करता रहा.

आरोपी के अचानक से गायब होने पर पुलिस को उसके ऊपर शक हुआ. सीसीटीवी फुटेज में बच्ची आखिरी बार नौकर के साथ ही जाती दिखी. पुलिस ने उसकी तलाश में कई टीमें लगाई और उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. 

यह भी पढ़ें

Exam Special Train: जबलपुर और नांदेड़ के बीच चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरा शेड्यूल

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, 18-18 घंटे का करके देश के विश्व गुरु बना रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी पर कही यह बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget