एक्सप्लोरर

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, 18-18 घंटे का करके देश के विश्व गुरु बना रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी पर कही यह बात

MP News: साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विगत 2 साल से कोरोना के कारण बंद कल्याणकारी योजनाओं को फिर से शुरू किया है.

सीहोर: पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के सीहोर स्टेशन में नवनिर्मित स्टेशन भवन का लोकार्पण भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बुधवार को किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बने इस नए भवन के बन जाने से यात्रियों को पहले से बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेल यात्रियों के लिए बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं. 

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि केवल रेलवे ही नहीं बल्कि सभी विभागों के उन्नयन का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश के चहुंमुखी विकास के साथ ही लोगों के कल्याण की अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं. कोरोना काल में हर गरीब परिवार को निशुल्क राशन दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद लगभग सभी ट्रेनें प्रारंभ हो चुकी हैं. मुझे सीहोर में कुछ ट्रेनो के स्टॉपेज करवाने के लिए कहा गया है, उसपर कार्यवाही की जा रही है.

शिवराज सिंह चौहान ने फिर शुरू की है कल्याणकारी योजनाएं

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विगत 2 साल से कोरोना के कारण बंद कल्याणकारी योजनाओं को फिर से शुरू किया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बेटी के जन्म और शिक्षा से लेकर विवाह तक की तमाम योजनाएं बनाई हैं. ताकि किसी भी गरीब मां-बाप को बेटी के लालन-पालन में कोई समस्या ना हो और जन्म पर गर्व हो. उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को जागरूक होना चाहिए. उन्हें सभी योजनाओं की जानकारी लेना चाहिए और जिस योजना के अंतर्गत उन्हें लाभ लेने की पात्रता हो तो अवश्य लाभ लेना चाहिए. 

इस अवसर पर बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की विदेश यात्रा में जमीन-आसमान का अंतर है. उन्होंने कहा कि एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18-18 घंटे काम करके देश को विश्व गुरु बनाने का काम कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर एक पार्टी के भावी पीएम राहुल गांधी नेपाल में पब के अंदर दारू का एक गिलास हाथ में लेकर चीन की महिला जासूस से डिस्कशन कर रहे हैं.

सबको पूजा-पाठ का है अधिकार

हनुमान चालीसा विवाद पर सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि सभी को आराधना करने की स्वतंत्रता है. पर आराधना चिल्ला-चिल्ला कर नहीं होती है. हनुमान चालीसा का पाठ इसी क्रिया की प्रतिक्रिया है. राजस्थान सरकार ने प्राचीन मंदिर तोड़ दिए. दम हो तो मजार को हाथ लगाकर दिखाओ. औकात समझ में आ जाएगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का डीएनए ही खराब है.

यह भी पढ़ें

MP News: एक बेटे के दो-दो पिता, कोई भी अपनाने को तैयार नहीं, मां ने भी ठुकराया, जानिए क्या है कहानी

Power Crisis: मध्य प्रदेश में आ सकता है बड़ा बिजली संकट, पावर प्लांट में हो सकती है पानी और कोयले की कमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget