एक्सप्लोरर

दिवाली पर तिहरे हत्याकांड से दहला MP, जमीन विवाद में पिता और दो बेटों को मार डाला

Triple Murder Case: डिंडोरी में तिहरे हत्याकांड पर मध्य प्रदेश की सियासत गर्म हो गयी है. कांग्रेस ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरा है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

MP Triple Murder Case: मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल डिंडोरी जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां दिवाली पर जमीन विवाद में पिता और दो बेटों को मौत के घाट उतार दिया गया. तीसरा बेटा अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है. मृतकों की पहचान 65 वर्षीय धरम सिंह, 35 वर्षीय रघुराज सिंह और 30 वर्षीय शिवराज सिंह के रूप में हुई है. घटना जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर लालपुर गांव में हुई. सनसनीखेज वारदात से गांव में तनाव फैल गया है.

अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गयी है. तिहरे हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार हो गये हैं. पुलिस चार अन्य को तलाश कर रही है. शुक्रवार को उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) केके त्रिपाठी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया. गरदासरी थाने के प्रमुख दुर्गादास नागपुरे ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

दिवाली पर बेटा और दो बेटों की हत्या

बताया जा रहा है कि दो पक्षों में जमीन का विवाद लंबे समय से चल रहा था. दिवाली पर दोनों पक्ष आमने सामने आ गये. कहासुनी के बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. खूनी संघर्ष में पिता और दो बेटों की मौत हो गयी और तीसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर धरम सिंह बेहोशी की हालत में मिला. इलाज के लिए धरम सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने खूनी संघर्ष में कुल्हाड़ी से हमला की आशंका जतायी है. तीनों शवों पर एक जैसे चोट के निशान पाये गये हैं.

तिहरे हत्याकांड पर सियासत हुई शुरू

तिहरे हत्याकांड पर सियासत भी शुरू हो गयी है. मध्य प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने आदिवासी समुदायों की सुरक्षा पर सवाल उठाये हैं. वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह ने आरोप लगाया कि भयावह घटना ने राज्य में कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है. सिंह ने कहा, "डिंडोरी में हुए तिहरे हत्याकांड ने कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है. आदिवासियों की रक्षक होने का दावा करने वाली सरकार सुरक्षा देने में विफल रही है. आदिवासी समुदाय को न्याय और सुरक्षा प्रदान करने में सरकार की विफलता शर्मनाक है."

ये भी पढ़ें-

बुजुर्गों के लिए CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, धार्मिक स्थानों पर शुरू होंगे वृद्धाश्रम, मिलेंगी ये सुविधाएं

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'डरते क्यों हो DGP साहब से...', दतिया में हिंसक प्रदर्शन को लेकर पुलिस पर भड़के कांग्रेस नेता
'डरते क्यों हो DGP साहब से...', दतिया में हिंसक प्रदर्शन को लेकर पुलिस पर भड़के कांग्रेस नेता
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?

वीडियोज

June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget