एक्सप्लोरर

MP Politics: सेना से सबूत मांगने से लेकर 100% टंच माल तक, जब-जब दिग्विजय बोले, BJP को मिला फायदा

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में आ जाते हैं. लेकिन उनके इन बयानों का BJP पूरा लाभउठाती है. यही वजह है कि बीजेपी पूर्व सीएम का खुलकर विरोध नहीं करती है.

Digvijaya Singh Statemets:  मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जब-जब शब्दों के बाण चलाते हैं, तब-तब बीजेपी के लिए ये बाण वरदान साबित हो जाते हैं. यही वजह है कि कभी भी बीजेपी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का खुलकर विरोध नहीं करती है. बीजेपी के नेता इस बात को भी मानते हैं कि दिग्विजय सिंह के कारण उन्हें चुनाव में काफी लाभ पहुंचता है. इस बात में कितनी सच्चाई है? यह तो हम दावा नहीं कर सकते, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हमेशा अपने बयानों को लेकर विवाद में घिरे रहते हैं.

दिग्विजय सिंह का विवादों से पुराना नाता

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का एक समय था जब उन्होंने मध्यप्रदेश में दो बार अपनी सरकार बनाई और 10 साल तक एमपी में कांग्रेस का तिरंगा लहराया. जब केंद्रीय मंत्री उमा भारती को मध्य प्रदेश की कमान सौंपी गई तो दिग्विजय सिंह का प्रभाव धीरे-धीरे कम होता चला गया. दिग्विजय सिंह कांग्रेस के ऐसे नेता है जो हमेशा से हाईकमान के खास सिपहसालार बने रहे, मगर उनका विवादों से भी काफी गहरा नाता रहा. जब एनआईए ने देशभर में पीएफआई के खिलाफ कार्रवाई की तो दिग्विजय सिंह ने पीएफआई की तुलना विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस से करके विवादों को जन्म दिया. इसके बाद उनका जमकर विरोध हुआ. इतना ही नहीं जब देश भर में बीजेपी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर श्रेय ले रही थी, उस समय भी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी बता दिया. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह वैसे हाईकमान के सलाहकार माने जाते रहे हैं मगर वे हमेशा से अपने बयानों को लेकर विवाद में उलझ जाते हैं.

वरिष्ठ महिला नेत्री को बताया था 100% टंच माल 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस की एक बड़ी जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नेत्री को भाषण के दौरान 100% टंच माल कहते हुए संबोधित कर दिया था. इसके बाद वे लगातार बीजेपी के निशाने पर रहे. खासतौर पर उनके बयानों को उस समय निशाने पर लिया जाता है जब चुनाव आते हैं. दिग्विजय सिंह को बीजेपी मिस्टर बंटाधार की संज्ञा भी दे चुकी है. इस संबोधन को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कई बार मंच से दिग्विजय सिंह पर निशाना साध चुके हैं. 

भगवा आतंकवाद को लेकर भी रहे निशाने पर

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भोपाल के सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को लेकर कई बार विवादित बयान दिए. उन्होंने मंच से भगवा आतंकवाद को लेकर भी विवादित बयान दिया, जिसके बाद वे हिंदूवादी संगठन के निशाने पर रहे. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कई बार विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने पुतला भी जलाया. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ज्यादातर अपने बयानों से मुंह नहीं मोड़ते. वे हर परिस्थिति में अपने बयान पर कायम रहे इसी वजह से उनके खिलाफ हमेशा प्रदर्शन हुए. 
 
डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget