एक्सप्लोरर

Dhar Factory Fire: 7 घंटे बाद भी नहीं बुझी धार की पाइप फैक्ट्री की आग, लाखों का हुआ नुकसान

Dhar Pipe Factory Fire: धार के पीथमपुर सेक्टर 3 के एक फैक्ट्री गोदाम में आग की भयंकर लपटे उठती दिखीं. आग मंगलवार सुबह 7.00 बजे के करीब लगी है, जिसे अभी तक बुझाया नहीं जा सका है.

Dhar Pipe Factory Fire: धार में सिग्नेट पाइप फैक्ट्री में मंगलार 11 जनवरी को भीषण आग लगने की सूचना मिली है. आग के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है, लेकिन दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुट गई हैं. 

बताया जा रहा है कि आग औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर सेक्टर-3 स्थित फैक्ट्री के गोदाम में लगी है. आग बुझाने के लिए पीथमपुर, इंदौर, धार और बदनावर से भी फायर फाइटर बुलाए गए हैं.

दूर से ही दिखीं धुएं की ऊंची लपटें
आग की जो तस्वीर सामने आई हैं, उसमें दूर से ही धुएं की काली लपटें उठती दिख रही हैं. फिलहाल, कितना नुकसान हुआ है या कोई जनहानि हुई है या नहीं, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकती है. आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है, जिसके बाद इसके कारणों का पता लगाया जाएगा और जिम्मेदारों से पूछताछ होगी.

बताया जा रहा है कि अभी तक 20 से ज्यादा टैंकर पानी का उपयोग हो चुका है, लेकिन आग पर काबू पाने में समय लग सकता है. 

गोदाम में भारी मात्रा में रखे थे पाइप
घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने जानकारी दी है कि गोदाम में यह आग मंगलवार सुबह 7.00 बजे के करीब लगी है और उन्हें इसकी सूचना 7.00 बजे के आसपास मिली. इस फैक्ट्री में पाइप बनाए जाते हैं. गोदाम में भी बड़ी संख्या में पाइप रखे हुए थे. मौके पर तीनों थानों की फोर्स मौजूद है. आग बुझाने के लिए फैक्ट्री के पास कोई संसाधन नहीं था, जिसकी वजह से ये आग बढ़ती चली गई. 

जानकारी के लिए बता दें तेज गर्मी के बीच उत्तर भारत के कई हिस्सों से भीषण आग लगने के मामले सामने आए हैं. दिल्ली में बीते 10 दिन में आग के कई ऐसे केसेस सुनने को मिले हैं, जिनमें जनहानि भी हुई है. ज्यादातर जगहों पर आग शॉर्ट सर्किट और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के ज्यादा इस्तेमाल से उसके हीट होने की वजह से लगी है. ऐसे में ध्यान देना और सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी के बीच मध्य प्रदेश में IMD ने दिया राहत भरा अपडेट, अगले दो दिन कुछ ऐसा रहेगा मौसम

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget