एक्सप्लोरर

Dewas News: देवास में गुंडों की हेकड़ी तोड़ने का अनोखा तरीका, पतलून का बटन तोड़कर पुलिस निकाल रही जुलूस

मध्य प्रदेश पुलिस माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. देवास में पुलिस ने गुंडे की हेकड़ी तोड़ने के लिए अनोखा तरीका निकाला. पतलून का बटन तोड़कर लोगों के बीच गुंडे का जुलूस निकाला गया है.

मध्य प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग कार्रवाई देखने को मिल रही है. देवास में पुलिस पतलून का बटन तोड़कर गुंडों का जुलूस निकाल रही है. पुलिस की कार्रवाई से गुंडे लोगों के बीच हंसी का पात्र बन रहे हैं. इसके अलावा गुड़ों की हेकड़ी भी निकाली जा रही है. देवास पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर अपराध की दुनिया में कदम जमाते गुंडों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है.

गुडों की हेकड़ी तोड़ने का पुलिस ने निकाला तरीका

माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर करोड़ों रुपए की शासकीय भूमि मुक्त करा दी गई है. इसके अलावा माफियाओं के मकानों और प्रतिष्ठानों पर बुलडोजर भी चलाया जा रहा है. लगातार अपराधों को अंजाम दे रहे गुंडों का जनता के बीच खौफ खत्म करने के लिए जुलूस भी निकाला जा रहा है. 

औद्योगिक थाना पुलिस ने गणेश उर्फ गन्नू भावसार नामक गुंडे का जुलूस निकाला. गणेश के खिलाफ औद्योगिक थाना क्षेत्र में डेढ़ दर्जन अपराध दर्ज हैं. पिछले कई वर्षों से लगातार अपराध करते चला आ रहा है. कई बार समझाइश देने के बावजूद गुंडा बाज नहीं आया. पुलिस ने लोगों में डर खत्म करने के लिए गुंडे की दादागिरी वाले इलाकों में जुलूस निकाला. 

Neemuch News: शादी के बाद पत्नी ने की पढ़ाई करने की मांग तो पति ने दिया तीन तलाक, खानी पड़ी जेल की हवा

पतलून का बटन तोड़ कर निकाला जाता है जुलूस 

आमतौर पर बदमाशों का जुलूस निकलते वक्त पुलिस पीछे लाठी भी टपकाती है. इस दौरान गुंडे खुद को बचाने के लिए इधर-उधर हाथ मारते हैं. इसका हल निकालते हुए पुलिस जुलूस निकालते वक्त बदमाशों का के पतलून का बटन तोड़ देती है. बदमाश दोनों हाथ से पतलून पकड़ने को मजबूर हो जाता है और बाजार में डर खत्म करते हुए बदमाश पर पुलिस लाठी भी बरसाती है. लाठी रोकने के लिए हाथ आगे बढ़ाने पर गुंडा को पतलून सरकने का डर रहता है. इसलिए पतलून को दोनों हाथों से पकड़े रहता है. 

Ujjain News: लहसुन के दाम ने निकाले किसानों के आंसू, 3 रुपये किलो मिल रही कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget