एक्सप्लोरर

Indore News: डीएवीवी में सीयूईटी काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी, एमटेक एनर्जी एंड एनवायरमेंट इंजीनियरिंग की सभी सीटें फुल

MP Education News: अधिकारियों के मुताबिक लगभग सभी ग्रुप की सीटें फुल हो चुकी हैं. कुछ चुनिंदा कोर्स जिनमें अभी भी सीट खाली हैं उनके लिए दूसरे डोर की काउंसलिंग को लेकर आप जल्द ही निर्णय लिया जाएगा.

इंदौर में चल रही है सीयूईटी की काउंसलिंग में बच्चों का अच्छा खासा रुझान देखने को मिल रहा है.जहां बच्चे बड़ी संख्या में काउंसलिंग में पहुंच रहे हैं, वहीं कई विभागों में सीटें फुल हो रही हैं. दरअसल देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर और मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में ख्यात विश्वविद्यालय में से एक है. यहां बेहतर शिक्षा और गुणवत्ता दी जा रही है. यही कारण है की काउंसलिंग में भी ज्यादातर सिम फुल नजर आ रही है.

किन कोर्सेज की सीटें फुल हो गई हैं

इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में संचालित यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया चल रही है. सोमवार को ग्रुप सी के लिए काउंसलिंग हुई. देर शाम तक मिली जानकारी के मुताबिक एमटेक आईटी, एमटेक एआई, एमटेक आईओटी, एमटेक इलेक्ट्रॉनिक्स, एमटेक एनर्जी एंड एनवायरमेंट इंजीनियरिंग की सभी सीटें फुल हो गई हैं. ये सभी पांच वर्षीय अवधि वाले कोर्स हैं.

सीयूईटी काउंसलिंग में रविवार के ब्रेक के बाद सोमवार को सी ग्रुप में आने वाले कोर्स में विद्यार्थियों को एडमिशन देने की प्रक्रिया हुई. पहले चरण में एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग और फिर सामान्य वर्ग के बच्चों के एडमिशन की प्रक्रिया हुई है. ज्यादातर छात्र-छात्राओं ने बीए एलएलबी, बीए इकोनॉमिक्स, एमबीए मैनेजमेंट साइंस, टूरिज्म, ई कामर्स पहली पसंद रही. इसके बाद विद्यार्थियों ने बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, एमबीए फॉरेन ट्रेड के लिए रुचि दिखाई. अब सोमवार को हुई काउंसलिंग के बाद पांच साल के कोर्स एमटेक आईटी,एमटेक एआई, एमटेक आईओटी,एमटेक इलेक्ट्रॉनिक्स, एमटेक एनर्जी एंड एनवायरमेंट इंजीनियरिंग की सभी सीटें फुल हो गई हैं.

कब तक होगी काउंसलिंग

अधिकारियों के मुताबिक लगभग सभी ग्रुप की सीटें फुल हो चुकी हैं. कुछ चुनिंदा कोर्स जिनमें अभी भी सीट खाली हैं उनके लिए दूसरे डोर की काउंसलिंग को लेकर आप जल्द ही निर्णय लिया जाएगा. इसके अलावा फार्मेसी से जुड़े कोर्सेज के लिए मंगलवार को काउंसलिंग की प्रक्रिया की जाएगी.

आईएमएस, आईआईपीएस, लॉ, ईएमआरसी, पत्रकारिता, कॉमर्स, अर्थशास्त्र सहित अन्य विभागों की कुछ सीटों के अलावा बीए साइकोलॉजी, सोशलॉजी, पत्रकारिता और एमएससी इन इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की कुछ सीटें भरना बाकी हैं. फिलहाल पहली काउंसलिंग का मंगलवार को अंतिम दिन है.डीएवीवी के अधिकारियों को उम्मीद है कि शेष बची सीटें भी भर जाएंगी. इससे बाद के चरणों की काउंसलिंग की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. 

ये भी पढ़ें 

MP Election 2023: भोपाल से शुरू हुआ पोस्टर वार पहुंचा इछावर, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पोस्टर के जरिए की यह मांग

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget