एक्सप्लोरर

Youth Skill Scheme: CM शिवराज ने किया युवा कौशल योजना का एलान, 1 साल की ट्रेनिंग के साथ बेरोजगारों को इतने रुपए देगी सरकार!

MP News: मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने युवा कौशल योजना की घोषणा की है जिसके लिए 1 जून से आवेदन शुरू हो जाएंगे. योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को 1 साल की ट्रेनिंग के साथ हर माह 8 हजार रुपए दिए जाएंगे

MP Youth Skill Income Scheme: मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना (Youth Skill Income Scheme) का एलान किया है. इस योजना के तहत ऐसे युवा जिन्हें 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद नौकरी नहीं मिली और वे बेरोजगार हैं उन्हें अलग-अलग फील्ड में एक साल की ट्रेनिंग कराई जाएगी. इस ट्रेनिंग के दौरान युवाओं को हर महीने 8 हजार रुपए दिए जाएंगे. इस ट्रेनिंग का हिस्सा बनने के लिए प्रतिभागी की उम्र 15 से 29 साल को बीच होनी अनिवार्य है. 1 जून से ट्रेनिंग के लिए यूथ पोर्टल (Youth Portal) खोल दिया जाएगा.

पोर्टल खुलने के बाद इच्छुक युवा yuvaportal.mp.gov.in पर जाकर इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे. रजिस्ट्रेशन कराने वाले युवाओं को 1 जुलाई से पैसे मिलने शुरू हो जाएंगे. युवा कौशल कमाई योजना के बारे में बात करते हुए मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि जब कॉम्पिटिशन की बात होती है, तो नीट में सरकारी स्कूलों के बच्चे छूट जाते हैं. अब हम नीट के रिजल्ट के आधार पर दो मेरिट लिस्ट बनाएंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं अंग्रेजी का विरोधी नहीं, लेकिन मध्यप्रदेश में अंग्रेजी की बाध्यता नहीं होने देंगे.

युवा कौशल योजना के लिए 1 हजार करोड़ का बजट तय

सीएम ने आगे कहा कि 5 अप्रैल तक युवा आयोग का पुनर्गठन किया जाएगा और अगले साल के बजट में युवा बजट भी शामिल किया जाएगा. इस दौरान सीएम शिवराज ने यूथ पॉलिसी की बुक भी रिलीज की. उन्होंने बताया कि 10,000 सुझावों के आधार पर ही युवा कौशल कमाई योजना बनाई गई है. इस योजना के लिए सरकार ने एक हजार करोड़ का बजट तय किया है. योजना के मुताबिक सरकारी नौकरी की परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को सिर्फ एक बार आवेदन की फीस देनी होगी. इसके बाद अगर कोई परीक्षा के लिए आवेदन करता है तो उसे दोबारा फीस भरने की जरूरत नहीं होगी.

मां तुझे प्रणाम योजना के तहत युवा अनुभव यात्रा

यही नहीं युवा कौशल कमाई योजना के तहत अगर मध्य प्रदेश की कोई छात्र नौकरी के लिए इंटरव्यू देने दिल्ली जाता है तो मध्य प्रदेश भवन में उसके रहने की मुफ्त व्यवस्था की जाएगी. मुख्यमंत्री ने इस योजना के बारे में आगे बात करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य ऐसे युवाओं का निर्माण करना है जो अपनी संस्कृति और संस्कार के प्रति आदर से भरे हों. प्रदेश और संस्कृति को और गहराई से जानने के लिए मां तुझे प्रणाम योजना के तहत युवा अनुभव यात्रा कराई जाएगी. 

ये भी पढ़ें: Hanuman Chalisa: इंदौर ने रचा इतिहास! एक साथ 51 हजार लोगों ने किया हनुमान चालीसा का ढाई लाख से ज्यादा पाठ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget