एक्सप्लोरर

'मध्य प्रदेश बनेगा देश की डेयरी कैपिटल', सीएम मोहन यादव ने बदले पशुपालन विभाग के नाम

Mohan Yadav News: मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को 90 करोड़ रुपये की अनुदान राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की. कामधेनु योजना के तीन हितग्राहियों को प्रतीक रूप में ऋण स्वीकृति पत्र भी दिए गए.

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश को देश की डेयरी कैपिटल बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार ठोस कदम उठा रही है. मुख्यमंत्री शुक्रवार को भोपाल में राज्य स्तरीय गौशाला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.

मुख्यमंत्री ने पशुपालन विभाग का नया नाम भी बताया. अब इसे पशुपालन, डेयरी और गौपालन विभाग कहा जाएगा. सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को 90 करोड़ रुपये की अनुदान राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की. कामधेनु योजना के तीन हितग्राहियों को प्रतीक रूप में ऋण स्वीकृति पत्र भी दिए गए.

दूध उत्पादन बढ़ेगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में दूध उत्पादन को पांच गुना करने का लक्ष्य है. फिलहाल रोजाना 5.5 करोड़ लीटर दूध बनता है. इसमें से आधा घरेलू उपयोग में आता है, बाकी बाजार में जाता है.

राज्य सरकार ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से समझौता किया है. 26 हजार दुग्ध समितियां बनाई जाएंगी. दूध से जुड़ी फूड प्रोसेसिंग यूनिट भी लगाई जाएंगी. सरकार ने गौशालाओं को मिलने वाला अनुदान 20 से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति गाय प्रतिदिन कर दिया है. बड़ी गौशालाएं खोलने के लिए सरकार 125 एकड़ जमीन भी देगी. गौशालाओं में जैविक खाद और सीएनजी गैस भी बनाई जाएगी. कुछ जिलों में ये काम शुरू भी हो चुका है.

गौमाता को मिलेगा सम्मान
मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क पर बैठी घायल गायों को गौशालाओं में भेजा जाएगा. हर ब्लॉक में वृंदावन ग्राम बनाए जाएंगे. बच्चों को गाय का दूध मिलेगा जिससे कुपोषण कम होगा. उन्होंने कहा कि जिनके घर गाय होती है, वे गोपाल होते हैं. गौमाता का सेवा करना पुण्य का काम है.

गौसेवकों को मिला सम्मान
सम्मेलन में 7 गौशालाओं और कई गौसेवकों को सम्मानित किया गया. 73 गौशालाओं को पंजीयन प्रमाण पत्र भी दिए गए.

मंत्री बोले –बनेगी स्वावलंबी गौशालाएं
पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश में 30 स्थानों पर हाईटेक स्वावलंबी गौशालाएं बनेंगी. इनकी क्षमता 5000 से 25,000 गोवंश तक होगी. गौशालाओं में जैविक खाद, सीएनजी और सौर ऊर्जा भी तैयार की जाएगी.

नेताओं ने बताया ऐतिहासिक सम्मेलन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि यह सम्मेलन ऐतिहासिक है. मुख्यमंत्री का लक्ष्य है कि प्रदेश पशुपालन में नंबर वन बने. मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि गौमाता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है. गौसेवा से राज्य की समृद्धि बढ़ेगी. कार्यक्रम में भोपाल के विधायक, महापौर, अधिकारी और सैकड़ों गौपालक मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: मानसून की पहली बारिश ने खोली जयपुर में सरकारी दावों की पोल, जगह-जगह जलभराव से परेशानी

 

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
दतिया उपचुनाव: पुलिस का बड़ा एक्शन, चेकिंग में 2 वाहनों से 36 लाख रुपये कैश जब्त
दतिया उपचुनाव: पुलिस का बड़ा एक्शन, चेकिंग में 2 वाहनों से 36 लाख रुपये कैश जब्त
मध्य प्रदेश: शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप उड़ा ले गए चोर, क्रेन-ट्रक लेकर पहुंचे थे 30 बदमाश
मध्य प्रदेश: शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप उड़ा ले गए चोर, क्रेन-ट्रक लेकर पहुंचे थे 30 बदमाश

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
Embed widget