एक्सप्लोरर

CM मोहन यादव ने दी प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात, उज्जैन में सिंहस्थ क्षेत्र का होगा स्थाई विकास

Ujjain Simhastha Mela 2028: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ 2028 की तैयारी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि उज्जैन के सिंहस्थ मेला क्षेत्र में स्थाई निर्माण किया जाएगा.

CM Mohan Yadav on Simhastha Mela 2028: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक बार फिर सिंहस्थ 2028 की तैयारी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि हरिद्वार की तर्ज पर उज्जैन के सिंहस्थ मेला क्षेत्र में स्थाई निर्माण कर हमेशा के लिए सरकार की ओर से बड़ी सौगात दी जाएगी.

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार को इंदौर पहुंचे. उन्होंने इंदौर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और एक बार फिर सिंहस्थ महापर्व को लेकर बड़ा बयान दिया है. डॉ यादव ने दावा किया कि इस बार सिंहस्थ महापर्व में पिछली बार से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है.

'उज्जैन में सिंहस्थ क्षेत्र का स्थाई निर्माण'

सीएम यादव ने कहा कि हिंदुओं का सबसे बड़ा महापर्व सिंहस्थ इस बार अलग ही उत्साह का केंद्र बनेगा. जिस प्रकार से हरिद्वार में सिंहस्थ मेला क्षेत्र में स्थाई निर्माण किए गए हैं, उसी तर्ज पर उज्जैन में भी स्थाई निर्माण कार्य किए जाएंगे. इस कार्य के लिए अभी रूपरेखा तैयार की जा रही है ताकि हर बार सिंहस्थ महापर्व के दौरान सरकार को अलग-अलग प्रकार के खर्चों से निजात मिल सके.

14 करोड़ श्रद्धालुओं की उम्मीद

एमपी के मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि सिंहस्थ 2016 में 10 करोड़ श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया था. इस बार यह संख्या 14 करोड़ के आसपास पहुंच सकती है. इसी को दृष्टिगत रखते हुए सरकार की ओर से अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है.

उज्जैन में ब्रिज और सड़क निर्माण कार्य जारी

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि सिंहस्थ 2028 का महापर्व केवल उज्जैन के लिए ही नहीं है, बल्कि इससे  इंदौर, देवास, आगर मालवा, रतलाम, मंदसौर, धार सहित आसपास के जिलों में भी विकास कार्य होगा ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को अधिक सुविधा मिल सके.

सीएम ने कहा कि उज्जैन में अभी से निर्माण कार्य शुरू करवा दिए गए हैं. यहां इस बार सिंहस्थ महापर्व के पहले कई ब्रिज, सड़क और अन्य विकास कार्य होंगे, जिसकी वजह से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुगमता महसूस होगी.

ये भी पढ़ें: मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला, एमपी में तीर्थ के रूप में विकसित होंगे श्रीकृष्ण लीलाओं से जुड़े स्थान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति
इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget