एक्सप्लोरर

'MP में CM की सभा में 3000 कार्यकर्ता BJP में होंगे शामिल', विधायक के दावे को कांग्रेस नेता ने किया खारिज

विधायक मधु गहलोत ने दावा किया है कि आगर मालवा में होने वाली 2 मई को मुख्यमंत्री मोहन यादव की सभा में करीब 3000 कांग्रेस कार्यकर्ता BJP में शामिल होंगे. कांग्रेस नेता ने इस दावे को खारिज कर दिया है.

Agar Malwa News: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की 2 मई को आम सभा आयोजित होने वाली है. इस सभा में भारतीय जनता पार्टी से ज्यादा कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता नजर आएंगे. आगर के बीजेपी विधायक मधु गहलोत का दावा है कि मुख्यमंत्री की आम सभा के दौरान 3000 कांग्रेस के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे.

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर होने वाली आम सभा में सबसे ज्यादा आकर्षण कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को लेकर देखने को मिल रहा है. अब मालवांचल में वोटिंग का समय नजदीक आ रहा है. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता यहां भी सक्रिय हो गए हैं. आगर के बीजेपी विधायक मधु गहलोत ने बताया कि 2 मई की दोपहर आगर में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की आम सभा आयोजित की जा रही है. 

कांग्रेस के बड़े नेता BJP में हो चुके हैं शामिल 
इस सभा में 3000 से ज्यादा कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी का दामन थामेंगे. उन्होंने बताया कि इसमें जनपद सदस्य, सरपंच सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर आसीन नेता भी शामिल है. उन्होंने कहा कि आगर जिले के कांग्रेस के बड़े नेता पहले ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं. अब 304 पोलिंग बूथों पर मौजूद कांग्रेस के कार्यकर्ता बीजेपी पर विश्वास जता रहे हैं.  

आमसभा में 3000 लोग शामिल नहीं होंगे- कांग्रेस
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुकेश नायक के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी झूठे आंकड़ों पर राजनीति कर रही है. आमसभा में 3000 लोग तक मौजूद नहीं रहेंगे, जबकि बीजेपी के विधायक 3000 लोगों के बीजेपी में शामिल होने के दावे कर रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में हार के डर की वजह से इस प्रकार के झूठ को फैला रही है. कांग्रेस युक्त बीजेपी केवल झूठ आंकड़ों पर टिकी हुई है. 

ये भी पढ़ें: MP में आखिरी दो चरणों के लिए CM मोहन ने झोंकी ताकत, एक महीने में सभी लोकसभा सीटों पर किया प्रचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget