एक्सप्लोरर

जिसे मिलेगा शिवराज का 'आशीर्वाद', वही होगा बुधनी से उम्मीदवार! BJP में इन नामों की खूब चर्चा

Budhni By-Polls 2024: एक ओर बीजेपी में कई संभावित उम्मीदवारों के नाम सामने आ रहे हैं, तो वहीं कांग्रेस का कहना है कि स्थानीय और मजबूत प्रत्याशी को ही टिकट दिया जाएगा.

Budhni Bye-Elections 2024: मध्य प्रदेश की बुधनी विधानसभा सीट केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सांसद बनने के बाद अब खाली हो गई है. बुधनी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कई दावेदार सामने आ रहे है, मगर कहा यह जा रहा है कि जिसे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आशीर्वाद मिलेगा, वही बुधनी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेगा.

मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बुधनी विधानसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हो गई है. अब बुधनी विधानसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस अपने प्रत्याशियों को तलाश रही है. बुधनी विधानसभा सीट से कई बीजेपी नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं. विदिशा लोकसभा सीट से सांसद रहे रमाकांत भार्गव भी दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं. 

इनके अलावा राजेंद्र सिंह राजपूत, रघुनाथ सिंह भाटी, केंद्रीय मंत्री के पुत्र कार्तिकेय चौहान, निर्मला बरेला सहित कई नाम सामने आ रहे हैं. कार्तिकेय चौहान को छोड़कर शेष सभी नेता भाजपा में बड़े पद पर रह चुके हैं इनमें राजेंद्र सिंह राजपूत ऐसे पूर्व विधायक है, जिन्होंने शिवराज सिंह चौहान के लिए अपनी कुर्सी छोड़ी थी, जबकि विदिशा के पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को लोकसभा का टिकट नहीं मिलने पर अब विधानसभा का टिकट भी दिया जा सकता है. हालांकि कहा यही जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जिसे चाहेंगे, उसे बीजेपी उम्मीदवार बनाएगी.

क्या कहते हैं बीजेपी के नेता
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना के मुताबिक अभी चुनाव कार्यक्रम नहीं आया है इसलिए उम्मीदवार को लेकर अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. भारतीय जनता पार्टी में जो संगठन तय करता है वही होता है. बुधनी बीजेपी की परंपरागत सीट है. यहां से जो भी प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा, उसे जीत हासिल होगी. 

स्थानीय उम्मीदवार को दिया जाएगा टिकट- कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुकेश नायक के मुताबिक बुधनी विधानसभा सीट पर इस बार स्थानीय और मजबूत उम्मीदवार को टिकट दिया जाएगा. अभी तक कांग्रेस यहां से बाहरी उम्मीदवार को चुनाव लड़ीती आई है. इस बार स्थानीय उम्मीदवार स्थानीय मुद्दों पर बीजेपी को टक्कर देकर जीत दर्ज कराएगा. अभी संगठन ने उम्मीदवार तय नहीं किया है. 

ये भी पढ़ें: 3 बार कांग्रेस से विधायक रहे कमलेश शाह ने BJP से दाखिल किया नामांकन, CM मोहन यादव भी रहे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका! आशुतोष तिवारी को BJP ने दिया टिकट
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका! आशुतोष तिवारी को BJP ने दिया टिकट
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget