एक्सप्लोरर

नेताओं के विवादित बयानों के बीच फैसला, MP बीजेपी का प्रशिक्षण शिविर 14 जून से, क्या बोले वीडी शर्मा?

MP Politics: मध्य प्रदेश में बीजेपी 14 जून से पचमढ़ी में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेगी, जिसमें जेपी नड्डा और अमित शाह जैसे वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.

MP BJP: मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 14 जून से पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की घोषणा की है. यह निर्णय ऐसे समय पर लिया गया है जब ऑपरेशन सिंदूर के बाद पार्टी के कुछ नेताओं के विवादित बयानों को लेकर बीजेपी विपक्ष के निशाने पर है.

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बताया कि शिविर पहले से नियोजित था और इसे हालिया विवादों से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए. इस शिविर में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.

बीजेपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस तीन दिवसीय वर्कशॉप के पहले दिन 14 जून को पार्टी के नेताओं को संबोधित करेंगे, वहीं इस वर्कशाप का समापन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे. बीजेपी प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा, “प्रशिक्षण और संगठन बीजेपी की कार्यसंस्कृति का हिस्सा हैं. ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित होते हैं."

पार्टी के अनुसार, शिविर का उद्देश्य नव-निर्वाचित विधायकों और नेताओं को पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनसंपर्क कौशल का प्रशिक्षण देना है. इससे पहले भी 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले सीहोर में ऐसा शिविर आयोजित किया गया था.

नेताओं के विवादित बयान बने सिरदर्द

हाल ही में बीजेपी के कई नेताओं के बयानों ने पार्टी को असहज स्थिति में ला दिया है. राज्य के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इस पर हाईकोर्ट के निर्देश पर एफआईआर दर्ज हुई और सुप्रीम कोर्ट ने विशेष जांच दल गठित किया.

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा था कि भारत की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगे नतमस्तक हैं. मंगावन से बीजेपी विधायक नरेंद्र प्रजापति ने दावा किया कि भारत-पाक युद्धविराम संयुक्त राष्ट्र के आदेश पर हुआ, अन्यथा “मोदी जी पाकिस्तान को खत्म कर देते.” इन बयानों को लेकर विपक्षी दलों ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया है.

मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक अभिनव बारोलिया ने बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर को एक "निरर्थक कवायद" करार दिया. उन्होंने कहा, “शक्तिपान में चूर बीजेपी नेताओं को लगता है कि वे राष्ट्र से ऊपर हैं. पचमढ़ी की ठंडी वादियों में होने वाला शिविर भी उनके बिगड़े बोलों पर कोई अंकुश नहीं लगा पाएगा.”

इसे भी पढ़ें: कर्नल सोफिया कुरैशी पर विजय शाह की टिप्पणी मामले में पहली स्टेटस रिपोर्ट तैयार, इसमें क्या है?

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget