एक्सप्लोरर

भोपाल: बहनों से रेप करने वाले टीचर का मोबाइल उगलेगा राज, अश्लील वीडियो दिखाकर करता था टॉर्चर

Bhopal Crime News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से इंसानियत को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां कोचिंग संचालक ने चचेरी बहनों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

Bhopal Rape News: मध्य प्रदेश के भोपाल में गुरु शिष्य परंपरा को कलंकित करने वाले एक कोचिंग सेंटर के संचालक पर दो चचेरी बहनों से रेप के अलग-अलग मामले दर्ज हुए. अब पुलिस ने उसे पकड़ लिया है और उसका मोबाइल जब्त कर डाटा रिकवर करने के लिए लैब भेजा गया है. मोबाइल से डाटा रिकवर होने के बाद कई और राज खुलने का अंदेशा है. कोचिंग संचालक पर आरोप है कि वह अश्लील वीडियो दिखाकर बच्चियों से रेप करता था. 

एडिशनल डीसीपी मलकीत सिंह ने बताया कि भोपाल के छोला मंदिर इलाके में दो चचेरी बहनों के साथ कोचिंग क्लासेस संचालक वीरेंद्र त्रिपाठी ने रेप किया. आरोपी ने एक्स्ट्रा क्लास लेने की बात बोलकर अपने कोचिंग सेंटर पर छात्राओं को रोक लिया और ऊपरी मंजिल पर ले जाकर दो बहनों के साथ अलग-अलग दिन रेप किया. पिछले दो महीने से आरोपी छात्राओं का शारीरिक शोषण कर रहा था.

आरोपी रीत नगर इलाके में कोचिंग क्लास चलाता है. इस मामले में पुलिस ने दोनों छात्राओं की शिकायत पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं. केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसका मोबाइल भी जब्त किया गया है, जिसकी जांच फॉरेंसिक साइंस लैब के माध्यम से की जा रही है.

36 वर्षीय आरोपी वीरेंद्र विवाहित और उसके दो बच्चे भी हैं. उस पर आरोप है कि वह बायोलॉजी के चैप्टर पढ़ने के नाम पर अश्लील वीडियो दिखाता था और रेप करता था.

मोबाइल का डाटा डिलीट किया
यह सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद आरोपी ने अपने मोबाइल का डाटा डिलीट कर दिया. इसे रिकवर करने की कोशिश की जा रही है. पूरे मामले में पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई की है. पुलिस का कहना है कि आरोपी कोचिंग क्लास संचालक छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाता था. पुलिस को उम्मीद है कि उसके मोबाइल से कुछ सुराग मिल सकते हैं.

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करेगी पुलिस
एडिशनल डीसीपी मलकीत सिंह ने बताया कि आरोपी वीरेंद्र एक दशक से कोचिंग क्लास चला रहा है. फिलहाल, अभी तक और कोई नई शिकायत सामने नहीं आई है लेकिन वह 50 से ज्यादा विद्यार्थियों को पढ़ाता था. पुलिस अन्य विद्यार्थियों से भी संपर्क कर रही है. दूसरी तरफ आरोपी वीरेंद्र त्रिपाठी का मोबाइल जब्त करने के बाद उसके लैपटॉप, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को जब्त करने की कार्रवाई भी की जा रही है. 

यह भी पढ़ें- सिंगरौली: 'वर्दीकांड' के बाद अब 'जमीन कांड' में फंसे पार्षद पति! दबंगई का वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 साल के बिट्टू ने अकेले पलटी अजनार नदी की काया, वीडियो वायरल
20 साल के बिट्टू ने अकेले पलटी अजनार नदी की काया, वीडियो वायरल
कान्हा नेशनल पार्क से बाहर आए हाथी की दहशत, 2 लोग घायल; खेतों में तबाही
कान्हा नेशनल पार्क से बाहर आए हाथी की दहशत, 2 लोग घायल; खेतों में तबाही
मैहर: उद्घाटन से पहले ही टपकने लगा 45 करोड़ का स्कूल, अब उठ रहे सवाल
मैहर: उद्घाटन से पहले ही टपकने लगा 45 करोड़ का स्कूल, अब उठ रहे सवाल
रीवा में अभद्र टिप्पणी पर एक्शन, हटाए गए संजय गांधी अस्पताल अधीक्षक
रीवा में अभद्र टिप्पणी पर एक्शन, हटाए गए संजय गांधी अस्पताल अधीक्षक

वीडियोज

Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi
Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
बिहार में 10 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, कोमल मीणा की मिली ये जिम्मेदारी
बिहार में 10 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, कोमल मीणा की मिली ये जिम्मेदारी
'गंभीर के फेवरेट प्लेयर वापस आ गए...', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कोच पर कसा तंज
'गंभीर के फेवरेट प्लेयर वापस आ गए', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कोच पर कसा तंज
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
'गुनाह करने पर...', स्वतंत्र भारद्वाज मामले पर RLD का आया बयान
'गुनाह करने पर...', स्वतंत्र भारद्वाज मामले पर RLD का आया बयान
Kitchen Tips: तड़का लगाते ही जल जाते हैं मसाले? शेफ से जानें ये 1 सीक्रेट
तड़का लगाते ही जल जाते हैं मसाले? शेफ से जानें ये 1 सीक्रेट
पत्नी या वोडाफोन का पिल्ला... मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले से यूजर्स क्यों खफा?
पत्नी या वोडाफोन का पिल्ला... मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले से यूजर्स क्यों खफा?
Embed widget